Claim
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। जहां कुछ लोगों की भीड़ द्वारा एक निर्वस्त्र जोड़े को प्रताड़ित करते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट शेयर करने वाले यूज़र का दावा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया से है। जहां एक दलित लड़के-लड़की को खेत में फसल काटने से मना करने पर निर्वस्त्र करके पीटा जा रहा है।
फैक्ट चेक
ट्विटर पर वायरल हो रहे निर्वस्त्र लड़के-लड़की के वीडियो को दलित समुदाय के साथ हो रहे अन्याय का बता कर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो को ट्विटर पर कई अन्य यूज़र्स ने भी शेयर किया है।


वीडियो के साथ वायरल हो रहे दावे का सच जानने के लिए हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़कर खोजने का प्रयास किया। लेकिन खोज में हमें वायरल वीडियो की कोई जानकारी नहीं मिली।

अब वायरल वीडियो की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स और कुछ कीवर्ड्स की मदद से Google पर खोजा। इस दौरान हमें ट्विटर पर वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट्स प्राप्त हुए। जिन्हें किसी यूज़र द्वारा साल 2017 में अपलोड किया गया था।

प्राप्त ट्वीट से हमें पता चला कि वायरल वीडियो कई वर्ष पुराना है। ट्वीट में यह भी बताया गया है कि यह घटना एक प्रेमी जोड़े के साथ घटित हुई है। साथ ही यहाँ पर लड़का-लड़की को दलित बताने वाला दावा भी नहीं किया गया है।
पड़ताल के दौरान हमें उत्तर प्रदेश पुलिस का ट्वीट भी प्राप्त हुआ। यूपी पुलिस ने वायरल वीडियो पर रिप्लाई करते हुए यह बताया है कि वीडियो कई वर्ष पुराना है और इसका देवरिया से कोई संबंध नहीं है।

ट्वीट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
उपरोक्त मिले साक्ष्यों के बाद हमने वायरल वीडियो की सटीक जानकारी प्राप्त करने लिए और बारीकी से Google पर खोजा। जहां हमें वायरल वीडियो से मेल खाता एक वीडियो आजतक के यूट्यूब चैनल पर मिला। प्राप्त वीडियो को चैनल पर साल 2017 में अपलोड किया गया था।

यूट्यूब पर इस वीडियो की जानकारी देते हुए यह बताया गया है कि उक्त घटना साल 2017 में राजस्थान के बांसवाड़ा इलाके के शम्भूपुरा गांव की है। जहां गांव का एक प्रेमी जोड़ा गुजरात भाग गया था। लेकिन परिवारवालों ने ढूंढ लिया और उन्हें वापस गांव ले आए। इस मामले में खाप पंचायत के फैसले के बाद लड़के-लड़की को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया जा रहा है।
वायरल वीडियो पर मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजा। खोज के दौरान Rajasthan Post नाम की एक वेबसाइट पर साल 2017 में प्रकाशित एक लेख से पता चला कि वायरल वीडियो क्लिप राजस्थान की है।

इसके अलावा वायरल वीडियो हमें Mirror Now के यूट्यूब चैनल पर भी प्राप्त हुआ। जहां घटना की पूरी जानकारी दी गयी है।
पड़ताल के दौरान कई टूल्स और कीवर्ड्स की मदद से हमें पता चला कि वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि साल 2017 का है। साथ ही वीडियो राजस्थान के शंभूपुरा गांव का है और इसका देवरिया से कोई संबंध नहीं है।
Tools Used
- InVid
- Google Search
- Twitter Advanced Search
- Reverse Image Search
Result: Misleading
(किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in)