Claim
सोशल मीडिया में एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया गया है कि, एक मौलवी ने 4 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म कर उसका गला काट दिया। ट्वीट में देश के कुछ हिन्दूवादी छवि के लोगों को भी टैग किया गया है।
इस मौलवी ने 4 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म कर उसका गला काट दिया ये खुद मौलवी है क्या शिक्षा देता होगा ये हरामी।@AskAnshul @Abhishek_Mshra @SureshChavhanke pic.twitter.com/ucj3iMOEzd
— saffron lion (@ethan_mi7) July 11, 2019
Verification
साम्प्रदायिक एंगल देकर एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक मौलवी द्वारा एक बच्चे का गला काटा जाना दिखाया गया है। इस वीडियो को ट्विटर के अलावा फेसबुक पर भी शेयर किया जा रहा है।
खबर को जांचने के दौरान पाकिस्तानी समाचार चैनल का एक लिंक मिला जो साल 2012 में अपलोड किया गया है।
लिंक पर जाने के बाद पता चला कि वायरल वीडियो साल 2012 का है। वायरल वीडियो पाकिस्तान का है इस बात की पुष्टि के लिए वीडियो में 9 मिनट 05 सेकंड पर पाकिस्तान का झंडा भी देखा जा सकता है।

- Google reverse image search
- Invid
- Youtube search
- Misleading