गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024

होमFact Checkजानिए, हॉकी क्यों नहीं है देश का राष्ट्रीय खेल?

जानिए, हॉकी क्यों नहीं है देश का राष्ट्रीय खेल?

Claim:

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को #AsianGames2018 में हांग कांग को 26-0 से रौंदकर एतिहासिक जीत दर्ज करने पर बहुत-बहुत बधाई। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और इस बात को भारतीय हॉकी टीम ने आज फिर सिद्ध कर दिया।

Verification:

पूर्व सांसद संतोष अहलावत ट्विटर पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जीत की शुभकामनाएं दे रही हैं। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल है।

क्या हॉकी वास्तव में देश का राष्ट्रीय खेल है?

पड़ताल के दौरान हमें टाइम्स ऑफ इंडिया और द हिंदू का लेख मिला। जिससे हमें यह जानकारी मिली की 2018 में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 से हराया था। भारत ने एशियाई खेलों में भी अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 

इसके बाद अगर आप पूर्व सांसद संतोष अहलावत के ट्वीट को ध्यान से पढ़ेंगे तो उसमें लिखा है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और इस बात को भारतीय हॉकी टीम ने आज फिर सिद्ध कर दिया।

शायद यह गलती भी नही थी बल्कि आम जनमानस के दिमाग में रटी रटाई बात है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। बचपन से हमें किताबों में हॉकी के बारे में बताया गया है कि यह हमारा राष्ट्रीय खेल है।

हमारी मंशा सिर्फ लोगों को यह बताने की है कि देश का कोई भी अपना राष्ट्रीय खेल नही है। यह खुलासा एक आरटीआई के बाद हुआ है।

Tools Used

  • Twitter Advanced Search
  • Google Search

Result: Partly False

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular