शनिवार, अप्रैल 20, 2024
शनिवार, अप्रैल 20, 2024

होमFact Checkक्या विराट-अनुष्का ने शेयर की अपनी बेटी की तस्वीर? सोशल मीडिया पर...

क्या विराट-अनुष्का ने शेयर की अपनी बेटी की तस्वीर? सोशल मीडिया पर फोटोशॉप्ड इमेज हुई वायरल

विराट और अनुष्का (Virat-Anushka) पैरेंट्स बन गए हैं, खुद विराट कोहली ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही एक छोटे बच्चे के साथ हॉस्पिटल में विराट और अनुष्का की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। 

तस्वीर शेयर कर ये दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर अनुष्का और विराट (Virat-Anushka) की बेटी की है। दूसरी तस्वीर विराट के भाई विकास के इंस्टाग्राम से वायरल हो रही है। हाल ही में विकास कोहली ने छोटी बच्ची की पैरों की तस्वीर को शेयर कर अपनी भतीजी का अपने परिवार में वेलकम किया था। जिसके बाद दावा किया जाने लगा कि ये विराट और अनुष्का की बेटी की पहली तस्वीर है। इंडियन एक्सप्रेस दैनिक जागरण और बिजनेस टुडे जैसे कई मीडिया संस्थानोंं ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसे विराट और अनुष्का की बेटी की पहली झलक बताया है।

https://twitter.com/PeepingMoon/status/1348834892168232963
https://www.facebook.com/thesitamarhiofficial/posts/777470296449349
https://www.facebook.com/quamre.alam.311493/posts/415677356414524
Image may contain: 2 people, people sleeping

पोस्ट से जुड़ा आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है।

Fact Check/Verification

तस्वीर का सच जानने के लिए पड़ताल शुरू करते हुए, सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। जिसके बाद इस वायरल फोटो से जुड़ी कई जानकारियां हमारे हाथ लगी। हमें इस तस्वीर से जुड़ा 2010 का एक आर्टिकल मिला। जिसमें करिश्मा कपूर और संजय कपूर की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया था कि करिश्मा ने दिया बेटे को जन्म। 

जब हमने इस आर्टिकल में छपी तस्वीर और विराट-अनुष्का (Virat-Anushka) की फोटो को मैच किया, तो पाया कि इस तस्वीर को फोटोशॉप्ड कर शेयर किया जा रहा है। तस्वीर में अनुष्का को सफेद रंग और विराट को ब्लैक रंग के कपड़े पहने देखा जा सकता है। करिश्मा और संजय को भी फोटो में इसी कलर और एक ही तरह के कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है। असल तस्वीर में विराट-अनुष्का की जगह संजय और करिश्मा हैं। 

अपनी पड़ताल को जारी रखते हुए हमने दूसरी तस्वीर की सच्चाई के बारे में पता करना शुरू किया। हम विकास के सोशल मीडिया अकाउंट पर गए। वहां पर विकास कोहली ने अपनी भतीजी का वेलकम करते हुए कई पोस्ट शेयर किया है। 

https://www.instagram.com/p/CJ5wWUJDfcs/

एक पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि ये इमेज विराट और अनुष्का की बेटी की नहीं बल्कि गूगल से ली गई एक तस्वीर है। जब हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स के जरिए सर्च किया, तो हमें यही हूबहू तस्वीर शटर स्टॉक पर भी मिली। जिसके बाद ये साफ हो गया कि ये तस्वीर विराट-अनुष्का (Virat-Anushka) की बेटी की नहीं बल्कि गूगल से ली गई तस्वीर है। 

https://www.instagram.com/p/CJ8DtueDj4i/

Conclusion

हमारी पड़ताल में साफ़ हो गया कि विराट-अनुष्का (Virat-Anushka) की फोटोशॉप्ड तस्वीर को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। असल तस्वीर में विराट-अनुष्का की जगह संजय और करिश्मा कपूर अपने बच्चे को गोद में लेकर बैठे हैं। 

Result: False


Our Sources

Google

Google reverse image

Instgram – https://www.instagram.com/vk0681/?utm_source=ig_embed

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular