शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024

होमFact Checkक्या क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनाया बौद्ध धर्म? ऐड शूट की...

क्या क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनाया बौद्ध धर्म? ऐड शूट की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ हुई वायरल

Authors

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encouraged Nupendra to work as a fact-checker. He believes one should always check the facts before sharing any information with others. He did his Masters in Journalism & Mass Communication from Lucknow University.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बौद्ध धर्म अपना लिया है। यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी एक तस्वीर के साथ दावा किया गया है कि उन्होंने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली है।

वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

Crowd Tangle टूल की मदद से पता चला कि धोनी की इस तस्वीर को इंटरनेट पर सैकड़ों यूज़र्स द्वारा शेयर कर दावा किया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने बौद्ध धर्म अपना लिया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने बौद्ध धर्म

Fact Check / Verification

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। कप्तान के रूप में, धोनी ने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का नेतृत्व किया था। धोनी भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज और विकेट कीपर रहे हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया गया है कि उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया है। वायरल तस्वीर में धोनी बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक लिबास में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने अपनी पड़ताल आरम्भ की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें ABP की वेबसाइट पर 14 मार्च 2021 को छपी एक रिपोर्ट मिली।

महेंद्र सिंह धोनी ने बौद्ध धर्म

महेंद्र सिंह धोनी ने बौद्ध धर्म नहीं अपनाया

रिपोर्ट में Star Sports के एक ट्वीट का जिक्र करते हुए यह बताया गया है कि, अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी का यह नया रूप IPL 2021 में किसी एड शूट के लिए होगा। बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्वीट में धोनी की इसी वायरल तस्वीर को 13 मार्च साल 2021 को अपलोड किया है। 

तस्वीर की सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के साथ कुछ संबंधित कीवर्ड्स की सहायता से बारीकी से खोजा। जिसके बाद हमें Sports keeda नामक वेबसाइट पर तस्वीर से संबंधित एक रिपोर्ट मिली।

महेंद्र सिंह धोनी ने बौद्ध धर्म

रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टार स्पोर्ट्स ने IPL 2021 के पहले विज्ञापन को रिलीज कर दिया है। जिसमें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को एक संत के रूप में देखा जा सकता है। प्राप्त रिपोर्ट में स्टार स्पोर्ट्स का एक ट्वीट भी मौजूद है। जहां विज्ञापन का वीडियो भी अपलोड किया गया है।

विज्ञापन में धोनी को संत के भेष में कुछ बच्चों के सामने बैठ कर कुछ ज्ञान देते हुए सुना जा सकता है। इस दौरान धोनी बच्चों से कहते हैं, ‘यदि लालच से जीतने की भूख बढ़ती है तो लालच एक अच्छी बला है।’

Star Sports के इस विज्ञापन को नीचे देखा जा सकता है:

महेंद्र सिंह धोनी ने बौद्ध धर्म नहीं अपनाया, यह एक विज्ञापन है

Conclusion

वायरल तस्वीर का बारीकी से अध्ययन करने पर उपरोक्त मिले तथ्यों से पता चला कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है। दरअसल यह तस्वीर उनके द्वारा एक विज्ञापन के लिए किए गए वीडियो शूट की है। महेंद्र सिंह धोनी ने बौद्ध धर्म नहीं अपनाया है।

Result: Misleading

Claim Review: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने बौद्ध धर्म अपनाया
Claimed By:
Viral Social Media Post
Fact Check:
Misleading

Our Sources

Sports Keeda: https://www.sportskeeda.com/cricket/news-monk-ms-dhoni-stars-new-ipl-promo

Star Sports: https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1371085863493406722


किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

Authors

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encouraged Nupendra to work as a fact-checker. He believes one should always check the facts before sharing any information with others. He did his Masters in Journalism & Mass Communication from Lucknow University.

Nupendra Singh
Nupendra Singh
A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encouraged Nupendra to work as a fact-checker. He believes one should always check the facts before sharing any information with others. He did his Masters in Journalism & Mass Communication from Lucknow University.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular