गुरूवार, मार्च 28, 2024
गुरूवार, मार्च 28, 2024

होमहिंदीअमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर वायरल हुई उनके हमशक्ल द्वारा महिला के...

अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर वायरल हुई उनके हमशक्ल द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकत वाली वीडियो क्लिप

Authors

Claim:
यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपिता की सर्टिफिकेट दे रहे हैं भक्तों खुशी से सर पटक रहे है। अश्लीलता के लिए खेद है। कथित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा सार्वजनिक तौर पर एक महिला के अंगों को गलत तरीके से छुए जाने की एक वीडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर वायरल हो रही है।
यही पोस्ट फेसबुक पर भी देखने को मिला।
Investigation
ट्विटर-फेसबुक सहित सोशल मीडिया के कई माध्यमों पर अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा सार्वजनिक रूप से एक महिला के अन्तःवस्त्रों को छुए जाने की वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो क्लिप में साफ़ दिखाई देता है कि ट्रम्प किसी फोटोग्राफर से भी इस वाकये को कैद करने के लिए कहते हैं और कई बार महिला के अंगों को छूते नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद लोग इस दृश्य को बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके साथ मौजूद महिला भी किसी तरह का विरोध करते हुए नजर नहीं आ रही है।
इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बड़ी तेजी से शेयर किया है।
वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ही है इसकी तस्दीक जरूरी थी लिहाज़ा वीडियो के कई स्क्रीनशॉट लेते हुए यांडेक्स की मदद से खोज शुरू की तो कई ख़बरों के लिंक खुलकर सामने आये। इस दौरान रेमेडी बाइबल नामक वेबसाइट पर यह वीडियो देखने को मिला। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में ‘ट्रम्प का वीडियो लीक’ होने का दावा किया गया था और अंत में लिखा था ‘यह ट्रम्प नहीं है।’ इससे हमें शक हुआ कि यह ट्रम्प का हमशक्ल हो सकता है।
इसी आधार पर हमने गूगल में कुछ कीवर्ड्स की मदद से खोज की तो यूनाइटेड किंगडम के समाचार पत्र मेट्रो में 6 जून 2019 को प्रकाशित एक खबर मिली जिसके अनुसार यह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का हमशक्ल डेनिस एलन है।
खबर के मुताबिक अमेरिका राष्ट्रपति की पोलिटिकल यात्रा के विरोध में लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में प्रदर्शन किया गया था इसमें डेनिस एलन भी शामिल हुए थे। उन्होंने जिस महिला को छुआ था वह भी प्रदर्शनकारी है। ट्रम्प ने वर्षों पहले महिलाओं को लेकर भद्दे कमेंट किए थे और बताया था कि वे उनके अंगों को कैसे छूते हैं। उनकी यह रिकाॅर्डिंग लीक हुई थी। इसी संदर्भ में ट्रम्प विरोधी, प्रदर्शन में उनके हमशक्ल द्वारा महिला को पकड़ते दिखाया गया। डेनिस एलन एक शिक्षक और संगीतकार हैं। ब्रिटिश कलाकार एलिसन जैक्सन ने ट्रम्प के इस हम हमशक्ल को ढूंढा था।
इससे साफ होता है कि महिला के अंग को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नहीं बल्कि उनके हमशक्ल डेनिस एलन ने छुआ था। ट्रम्प की राजकीय यात्रा के विरोध में लंदन में किए गए विरोध प्रदर्शन का यह एक हिस्सा था जिसे सोशल मीडिया में डोनाल्ड ट्रम्प की अश्लील हरकत बताकर वायरल किया गया।
Tools Used 
  • Twitter Advanced Search
  • Facebook Search
  • Google Keywords
  • Yandex Image Search
ResultFalse

Authors

After completing his post-graduation, Yash worked with some of the most renowned newspapers such as like Lokmat, Dainik Bhaskar & Navbharat for the past 6 years. To make sure that no incorrect news reaches people and to maintain peace and harmony in society, he chose to become a fact-checker.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular