Claim-
Bloody Indian soldiers have crossed all boundaries of humanity. It has undoubtedly become a Hindu terrorist state. Delhi lawmaker Amanatullah Khan’s 30-second video shocked the whole world, will not forget to send ahead after watching
हिंदी अनुवाद- खूनी भारतीय सैनिकों ने अपनी हदें पार की। भारत अब बिना किसी शक के हिन्दू आतंकवादी देश बन चुका है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने 30 सेकंड के इस वीडियो को शेयर कर पूरे विश्व को हैरान कर दिया है, जिसे देखने के बाद शेयर किये बिना नहीं रह सकते है।
خونی ہندوستانی فوجی انسانیت کی تمام حدیں عبور کرچکے ہیں۔ یہ بلا شبہ ہندو دہشت گرد ریاست بن چکی ہے۔ دہلی کے قانون ساز امانت اللہ خان کی 30سیکنڈ کی ویڈیو نے پوری پوری دنیا کو چونکا دیا ، دیکھنے کے بعد آگے بھیجنا مت بھولیئے گا pic.twitter.com/L01rfX9MoE
— ⚡Lubna (@lubnawaaris) October 13, 2019
Verification-
ट्विटर पर एक पाकिस्तानी हैंडल द्वारा एक हादसे का वीडियो शेयर कर दावा किया है कि यह क्लिप भारतीय सैनिकों द्वारा दरिंदगी की है। वीडियो में एक इमारत को आग में जलते हुए देखा जा सकता है। जहां कुछ लोगों की आग की वजह से मृत्यु हो गयी है।
पाकिस्तानी यूजर का दावा है कि इस घटना के जिम्मेदार भारतीय सैनिक हैं। घटना की जानकारी दिल्ली के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और ओखला से विधायक ‘अमानतुल्ला खान’ ने पूरी घटना का वीडियो शेयर कर दी है।
वायरल दावे का सच जानने के लिए हमने सबसे पहले अमानतुल्ला खान का ट्विटर हैंडल खंगाला। किंतु अमानतुल्ला खान के ट्विटर हैंडल पर वायरल वीडियो से संबंधित कोई पोस्ट प्राप्त नहीं हुआ। हमने वीडियो को स्क्रीनशॉट्स के माध्यम से गूगल पर खोजा। खोज के दौरान हमें Euro News नामक यूट्यूब चैनल के एक वीडियो का लिंक प्राप्त हुआ जहां वायरल वीडियो को अगस्त 2019 को अपलोड किया गया था।
यूट्यूब पर वीडियो के कैप्शन में घटना को अफ्रीका के तंज़ानिया का बताया गया है।

घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने वीडियो को बारीकी से गूगल पर खोजा। इस दौरान हमें समाचार एजेंसी ALJAZEERA की वेबसाइट पर 10 अगस्त 2019 को प्रकाशित एक लेख प्राप्त हुआ। लेख के मुताबिक घटना अफ्रीका के तंज़ानिया की है जहां ईंधन ट्रक में हुए विस्फोट के कारण 60 लोगों की मृत्यु हो गयी।

newschecker.in टीम की पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ।
Tools used
- Google search
- Youtube Search
Result- False