गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024

होमहिंदीदुनिया की सबसे पुरानी मस्जिद निर्माण सहित इसी तरह के कई भ्रामक...

दुनिया की सबसे पुरानी मस्जिद निर्माण सहित इसी तरह के कई भ्रामक दावे सोशल मीडिया में वायरल, यहाँ पढ़ें पूरी पड़ताल

Authors

Claim– 

केरल की चेरामन मस्जिद दुनिया की दूसरी सहसे पुरानी मस्जिद है, एक हिंदू राजा ने मंदिर को इस मस्जिद में तब्दील किया था। वही बाबर ने श्री राम के जन्म स्थान पर सबसे पवित्र हिंदू मंदिर को ध्वस्त कर दिया और एक मस्जिद बनवाई। लेकिन हिंदू असहिष्णु हैं और मुसलमान पीड़ित हैं!

 
 
 
Verification
 
ट्विटर पर Aviral Sharma नामक हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में दावा किया गया है कि दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी मस्जिद केरल की चेरामन मस्जिद है। एक हिंदू राजा ने इस मस्जिद को बनवाया था। एक हिंदू मंदिर को इस मस्जिद में तब्दील किया था। लेकिन बाबर ने हिंदू मंदिर को ध्वस्त कर मस्जिद बनवाई। 
 
 
हमनें ट्विटर पर किए गए दावे को लेकर पड़ताल शुरू की। गूगल में कुछ कीवर्डस की मदद से खोज की तो इसको लेकर कुछ रिजल्ट सामने आए। 
 
 
 
खोज के दौरान हमें अल जजीरा की एक खबर मिली जिसमें इस मस्जिद के इतिहास के बारे में बताया गया है। केरल का हिंदू राजा इस्लाम में परिवर्तित हो गया और इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का पहुंचा।
 
लेकिन अपने राज्य में लौटने से पहले ही उसका निधन हो गया, इस दौरान वह भारत की पहली मस्जिद बनाने के लिए निर्देश छोड़ गया। इस तरह यह देश की पहली मस्जिद बनी।
 
 
 
मस्जिद को लेकर खोज जारी रखने पर हमें बीबीसी का एक लेख मिला जिसमें इस मस्जिद के बारे में जानकारी दी गई है। लेख के अनुसार अपनी धर्म-निरपेक्ष विचारधारा के लिए प्रसिद्ध यह मस्जिद वहां के राजा चेरामन पेरुमल के नाम पर है। स्थानीय परंपराओं के अनुसार राजा ने इस्लाम कबूल कर लिया था और उनके आदेश पर इस मस्जिद का निर्माण किया गया था। लेकिन इस लेख में कहीं भी मंदिर को मस्जिद में तब्दील किए जाने का जिक्र नहीं है। 
 
 
 
वहीं हमें एनडीटीवी का एक लेख मिला जिसमें लिखा है कि कोडुंगलुर या क्रैंगनोर नामक इस शहर का यह चेरामन जुमा मस्जिद भारत ही नहीं, बल्कि इस उपमहाद्वीप की सबसे पुरानी मस्जिद है, जो हजरत मुहम्मद के समय की है। इसका निर्माण 629 ईस्वी में अरब के इस्लाम धर्म प्रचारक मलिक इबन दीनार ने कराया था। कहते हैं कि चेर वंश के आखिरी शासक चेरामन पेरूमल के संरक्षण में इस मस्जिद को बनाया गया था। चेरामन पेरूमल के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने मक्का में पैगंबर से मिलने के बाद राज्य त्याग दिया था और इस्लाम अपना लिया था। भारत वापस लौटने के क्रम में ओमान के धुफार में किसी बीमारी से मरने से पहले उन्होंने जिन स्थानीय क्षत्रपों को राज्य सौंपा था, उन्हें एक पत्र लिखकर अरब से आने वाले कुछ व्यापारियों को सभी प्रकार की मदद करने का अनुरोध किया। 
 
 
वहीं पत्रिका में छपी खबर में भी यही जानकारी दी गई है।  
 
ट्वीट में बाबर द्वारा हिंदू मंदिर ध्वस्तकर मस्जिद बनाने का दावा किया गया है। इस पर भी हमनें पड़ताल की लेकिन बाबरी मस्जिद और रामजन्मभूमि का मामला सुप्रीम कोर्ट के पास विचाराधीन है। आज तक की खबर के मुताबिक इस मामले पर फैसला जल्द हो सकता है। 
 
 
 
इससे साफ होता है कि एक हिंदू राजा चेरामन ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम को अपनाने के बाद देश की पहली मस्जिद का निर्माण कराया था। किसी मंदिर को तोड़कर नहीं बल्कि मंदिर की तर्ज पर इसे बनाया गया है। 
 
Tools Used 
 
  • Twitter Advanced Search 
  • Google keywords Search 
 
 
Result- Misleading
 
 
(किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in)

Authors

After completing his post-graduation, Yash worked with some of the most renowned newspapers such as like Lokmat, Dainik Bhaskar & Navbharat for the past 6 years. To make sure that no incorrect news reaches people and to maintain peace and harmony in society, he chose to become a fact-checker.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular