Claim
Indian Flag flying high in Leh, Ladakh in full glory. After being alienated for years, now Feel the spirit and jubilance in the air. Jai Hind!
(हिंदी ट्रांसलेशन)
वर्षों तक अलग-थलग रहने के बाद अब लेह में भारत का झंडा ऊँचा लहराता हुआ, लद्दाख अब अपनी पूरी शान में है, अब ख़ुशी की लहर फ़िज़ाओं में महसूस की सकती है। जय हिन्द।
Verification
कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पहाड़ी पर तिरंगे को ऊंचा लहराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पोस्ट करने वाले का यह दावा है कि तिरंगा लेह-लद्दाख की पहाड़ियों में वर्षों तक अलग- थलग रहने के बाद अब शान से लहराया जा रहा है। हमनें भारतीय झंडे को लद्दाख में कब-कब लहराया गया इससे जुड़ी खबरों को गूगल पर खंगाला।
इस दौरान हमें सबसे पहले
ledeg नामक वेबसाइट पर अगस्त साल 2011 में प्रकाशित कुछ तस्वीरें प्राप्त हुई जहां लद्दाख में कुछ युवकों को भारतीय झंडा फैहराते हुए देखा जा सकता है।
इसके साथ ही हमें यूट्यूब पर साल 2015 में प्रकाशित एक वीडियो मिला जिसमें लद्दाख के ‘हाल ऑफ़ फ्लेम’ में भारतीय सेना द्वारा तिरंगे का सम्मान करते हुए देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो के उस तिरंगे को
जयदीप प्रभु नामक ब्लॉग
द्वारा साल 2014 में प्रकाशित एक लेख में देखा जा सकता है।
स्क्रीनशॉट
हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित होता है।
Tools Used
Google Search
Google Reverse Image search
Result- False