बुधवार, अप्रैल 17, 2024
बुधवार, अप्रैल 17, 2024

होमहिंदीसपा नेता माविया अली द्वारा देश और धर्म पर दिया 2 साल...

सपा नेता माविया अली द्वारा देश और धर्म पर दिया 2 साल पुराना विवादित बयान वायरल

Claim:

हम पहले मुसलमान हैं… हम इस देश के मालिक है!हम देश के बफादार नहीं है… वफादार कुत्ता होता है।

Verification:

ट्विटर पर विकास सिंह नाम के यूज़र द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। यह किसी न्यूज़ चैनल की वीडियो है और वायरल वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सबसे पहले हम मुसलमान है और दूसरे पर हम हिंदुस्तानी। अगर किसी कानून से इस्लाम का टकराव होता है तो हम इस्लाम के साथ हैं। हम उस संविधान/कानून को मानने को तैयार नहीं है। हम इस देश के मालिक हैं, देश के वफादार नहीं। हम इस देश के कुत्ते नहीं हैं। जबकि वफादार तो कुत्ता होता है हम देश के मालिक हैं।

कुछ कीवर्ड्स की मदद से हमने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को खंगाला। पड़ताल के दौरान हमें दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स का एक लेख मिला। लेख की मदद से हमें वायरल वीडियो से संबंधित सही जानकारी मिली। 

सहारनपुर के देवबंद से कांग्रेस के विधायक रहे समाजवादी पार्टी के नेता माविया अली ने विधानसभा चुनाव हारने के बाद एक विवादित बयान दिया था। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम गाने और वीडियो रिकॉर्डिंग करने को अनिवार्य कर दिया था। जिसके बाद से 15 अगस्त के मौके पर मदरसों में वंदे मातरम गाने को अनिवार्य किए जाने के विरोध में SP लीडर ने विवादित बयान दिया था। इस मामले पर माविया ने टीवी चैनल पर बहस के दौरान कहा कि पहले हम मुसलमान हैं फिर हिंदुस्तानी। दुनिया में कहीं भी मुसलमान हो पहले मुसलमान है फिर किसी देश का नागरिक। वहीं पड़ताल में हमने वायरल वीडियो को 2 साल पुराना यानि 16 अगस्त, 2017 का पाया है। 

माविया अली के विवादित बयान को ANI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया था। 

हमारी पड़ताल में हमने वायरल वीडियो को 2 साल पुराना पाया है। साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित करने के लिए दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने विवादित बयान दिया है। जबकि हमारी पड़ताल में हमने जाना कि SP लीडर माविया अली द्वारा हम मुसलमान हैं फिर हिंदुस्तानी है वाला विवादित बयान दिया गया था। 

Tools Used:

Google Keywords Search 

Twitter Search 

Result: Old Video

(किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular