शुक्रवार, मार्च 29, 2024
शुक्रवार, मार्च 29, 2024

होमहिंदीसाक्षी महाराज के 3 साल पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ...

साक्षी महाराज के 3 साल पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर किया गया शेयर

Claim:

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सबके सामने एक लड़की की जींस खुलवानी चाही। बग्गा जी क्या यही है बेटी बचाओ?

Verification:

विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि साक्षी महाराज ने एक लड़की की जींस उतरवानी चाही।

ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक 438 बार शेयर किया जा चुका है और 602 बार लाइक भी किया गया है। 

Zee News और पत्रिका के लेख से पता चला कि बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का वायरल हो रहा वीडियो मई 2016 का है। पूरा मामला यूपी के मैनपुरी स्थित विछवा गांव का है। 

दरअसल मैनपुरी में कुछ महिलाओं ने साक्षी महाराज को एक लड़की की जींस का बटन खोलकर चोट के निशान दिखाने की कोशिश की और उन्होंने महिलाओं को ऐसा करने से रोका भी नहीं। हालांकि बाद में महिलाओं को ऐसा करने से रोक दिया गया था। 

हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया कि ट्विटर पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के 3 साल पुराने वीडियो को अभी का बताकर साझा किया जा रहा है।

Tools Used

  • Google Reverse Image Search
  • inVID Tools
  • Facebook Search

Result: Misleading

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular