मंगलवार, अप्रैल 16, 2024
मंगलवार, अप्रैल 16, 2024

होमहिंदीसोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बच्चों की पिटाई का ये वीडियो...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बच्चों की पिटाई का ये वीडियो वलसाड या कठुआ का नहीं है

Authors

Believing in the notion of 'live and let live’, Preeti feels it's important to counter and check misinformation and prevent people from falling for propaganda, hoaxes, and fake information. She holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambeshawar University and has been a journalist & producer for 10 years.

Claim

वलसाड़ के DPS राजबाग स्कूल के टीचर ने बच्चों को बेरहमी से पीटा

ये वलसाड के DPS SCHOOL  Rajbag का टीचर शकील अहमद अंसारी है इसको इतना RT करो की ये टीचर और स्कूल दोनों पर कार्यवाही हो @sardanarohit @PrakashJavdekar @RubikaLiyaquat @narendramodi @DrRPNishank @sudhirchaudhary @PMOIndia @HRDMinistry @MoHFW_INDIA @Dr_SimranSingh pic.twitter.com/je2lmi4Wb6

— sumit rathore (@srathore549) July 18, 2019

Verification

सोशल मीडिया और Whatsapp पर ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। हैरानी वाली बात ये है कि कोई इस वीडियो को कठुआ (जम्मू) का बता रहा है तो कोई इसे वलसाड (गुजरात) का बता रहा है।

ইনি হলেন DPS Rajbag এর teacher সাকিল আহমেদ আনসারী।কত নিষ্ঠুর দেখুন ছোট ছোট বাচ্চাদের প্রতি।আপনারা দয়া করে video টি ভাইরাল করুন।আপনাদের যত group,যত বন্ধু আছে সবাইকে video টি শেয়ার করুন যাতে এই মানুষ রূপী পশুটি জেলে যায় আর school টিও immediate বন্ধ হয়pic.twitter.com/9HpPkwg5U5

— Rinku (@RinkuDa13602757) July 18, 2019

जब हमने गूगल से इन दोनों स्कूलों के बारे में जानकारी निकाली तो पता चला कि DPS राजबाग वलसाड नहीं बल्कि जम्मूकश्मीर के कठुआ में है। वीडियो कहां का है इसके लिए थम्बनेल्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर पता चला कि ये वीडियो पिछले कई सालों से वायरल हो रहा है। इससे पहले इस वीडियो को RM VM वलसाड स्कूल का बता कर वायरल किया गया था।

ये वलसाड के RM VM SCHOOL का टीचर है। @ZeeNews @republic @noconversion Please do something pic.twitter.com/qDuHJOjtY0

— Godse RS Rai, Advocate (@RSSrivats) September 25, 2017

ये वलसाड के RM VM SCHOOL का टीचर है as per what’s app content. pic.twitter.com/YiS6ssOvWd

— Tarun Saxena (@tarun31saxena) July 3, 2018

गूगल की ही मदद से पता चला कि ये वीडियो दरअसल साल 2014 का है और वलसाड या कठुआ नहीं ये शर्मनाक घटना मिस्र के काहिरा में हुई थी।

FRANCE24 में छपे लेख के मुताबिक काहिरा के एक अनाथाल्य के डायरेक्टर द्वारा बच्चों को पीटे जाने का वीडियो उसकी पत्नी ने बना कर यूट्यूब पर डाला था जिसके बाद मिस्र में काफी हंगामा हुआ।

इस खबर को कई अन्य वेबसाइट्स और NGO ने साल 2014 में छापा था।

Tools Used

  • Google Search
  • Yandex
  • YouTube
  • Google Translate

Result- False

Authors

Believing in the notion of 'live and let live’, Preeti feels it's important to counter and check misinformation and prevent people from falling for propaganda, hoaxes, and fake information. She holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambeshawar University and has been a journalist & producer for 10 years.

Preeti Chauhan

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular