Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
इन दिनों प्रियंका गांधी का धार्मिक रूप देखने को मिल रहा है। कभी वो एयरपोर्ट पर रुद्राक्ष की माला लिए नजर आती हैं तो कभी प्रयागराज स्थित संगम में डुबकी लेकर पूजा अर्चना करती दिखाई देती हैं। इसी बीच प्रियंका गांधी की दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका गांधी जनेऊ और बहुत सारे रुद्राक्ष पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका गांधी ने क्रिश्चियन वाला क्रॉस पहना हुआ है। इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि जब प्रियंका उत्तर प्रदेश जाती हैं तो वो रुद्राक्ष पहन लेती हैं, जब वो केरल जाती हैं, तो क्रॉस पहन लेती हैं।
पोस्ट से जुड़ा आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है।
वायरल दावे का सच जानने के लिए हमने पहली तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें पता चला कि प्रियंका की रुद्राक्ष पहने हुए तस्वीर एकदम सही है। इसके साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई है। लेकिन इसे शेयर करते हुए जो दावा किया जा रहा है वो गलत है। हमें इस तस्वीर से मिलती-जुलती तस्वीर Getty images पर मिली। जो 20 मार्च 2019 को क्लिक की गई थी जब प्रियंका बनारस के दौरे पर थीं।
इस तस्वीर में प्रियंका ने वही सूती की साड़ी पहनी हुई है। तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रुद्राक्ष की मालाओं के साथ प्रियंका ने सूत का धागा पहना हुआ है। जिसके नीचे रुद्राक्ष की गुरिया भी लगाई गई है। जिसे जनेऊ बताया जा रहा है।
पड़ताल के दौरान हमें इस तस्वीर से जुड़ा एक वीडियो NDTV के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी जब अपने दौरे के दौरान वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पहुंची, तो लोगों ने उनका स्वागत किया था। इसी दौरान एक साधु ने उन्हें ये रुद्राक्ष वाली मालाएं पहनाई थी।
दूसरी तस्वीर का सच जानने के लिए हमने उस तस्वीर को भी गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। सर्च के दौरान हमें Getty images और TimesofIndia पर तस्वीर प्राप्त हुई। जो कि हाल-फिलहाल की नहीं बल्कि 17 फरवरी 2017 की है। जब प्रियंका गांधी यूपी के रायबरेली में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को समर्थन देने के लिए पहुंची थीं। असली तस्वीर में प्रियंका गांधी ने हूबहू साड़ी पहनी हुई है। लेकिन उनके गले में क्रॉस नहीं बल्कि पत्ती के आकार का एक लॉकेट है। इस तस्वीर का केरल से भी कोई संबंध नहीं है। हमारी टीम ने वर्षों पहले भी इस तरह के एक दावे का पर्दाफाश किया था।
हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों के मुताबिक प्रियंका गांधी की दोनों तस्वीरों को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। पहली तस्वीर में प्रियंका गांधी ने यूपी जाते समय रुद्राक्ष और जनेऊ नहीं पहना है। एक साधू ने उन्हें ये मालाएं पहनाई थी। तो वहीं प्रियंका गांधी की दूसरी तस्वीर फोटोशॉप्ड है, उन्होंने क्रॉस नहीं पहना है।
Ndtv – https://www.youtube.com/watch?v=yM7Uz666Z-4&feature=emb_title
Runjay Kumar
July 16, 2025
Runjay Kumar
July 7, 2025
Salman
June 23, 2025