Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स सेना (army) की वर्दी पहने हुए है। वह खुद को भारतीय सेना (army) का जवान बताते हुए किसान आंदोलन का समर्थन कर रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।
हमारे द्वारा किए गए कई अन्य फैक्ट चेक्स को आप यहां देख सकते हैं।
इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि क्लिप में दिख रहा व्यक्ति सेना का जवान नहीं, बल्कि पंजाब का एक सिंगर है। सेना (army) को भड़काने के लिए वर्दी पहनकर वह ऐसे वीडियो बना रहा है। देश के कई मीडिया संस्थानों जैसे नवभारत टाइम्स और ऑप इंडिया ने भी इस वीडियो को फर्जी और भड़काने वाला बताकर लेख प्रकाशित किए हैं।
वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू की। सबसे पहले हमने इस वीडियो को INVID टूल पर डालकर इसके कुछ कीफ्रेम्स निकाले। इसके बाद एक इमेज को गूगल रिवर्स के जरिए सर्च किया। जिसके बाद हमें इससे जुड़ी कई जानकारियां हासिल हुई। हमें द ट्रिब्यून का एक लेख मिला, जिसे इसी साल 4 जनवरी को पोस्ट किया गया था। वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति पर यह लेख लिखा गया था। इस लेख में शख्स को सेना (army) का पूर्व जवान बताया गया था।

अपनी पड़ताल को जारी रखते हुए हमने कुछ कीवर्ड्स के जरिए सोशल मीडिया पर सर्च किया। जिसके बाद हमें शख्स का फेसबुक पेज गोल्डी मनेपुरिया नाम से मिला। इसके मुताबिक गोल्डी सिंगर और राइटर हैं। लेकिन उनके फेसबुक पेज पर हमें उनकी सेना (army) की वर्दी पहने हुए कई तस्वीरें मिली।

अपनी छानबीन को जारी रखते हुए हमने गोल्डी मनेपुरिया के बारे में और जानकारी जुटानी शुरू की। जिसके बाद हमें पता चला कि गोल्डी का असली नाम मनजिंदर सिंह है और वो सेना के पूर्व जवान हैं। मनजिंदर सिंह 16 साल तक, 2002 से 2018 तक भारतीय सेना (army) के जवान रहे हैं।
मनजिंदर सिंह 175 मीडियम रेजिमेंट में रहे हैं और उन्होंने चार साल तक लांस नायक के तौर पर भी काम किया है। मनजिंदर सिंह की आखिरी पोस्टिंग सियाचिन ग्लेशियर में हुई थी। मनजिंदर सिंह पंजाब के गुरदासपुर जिले के मनेपुरिया गांव के रहने वाले हैं। लोग प्यार से मनजिंदर सिंह को गोल्डी कहते हैं। एक समय था, जब गोल्डी अपने दोस्तों के साथ मिलकर सिंगिंग किया करते थे, फिलहाल वो खेती कर रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सेना की वर्दी पहने हुए दिख रहा सिख शख्स सेना का पूर्व जवान है। यूजर्स इसे गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।
The Tribune – https://www.tribuneindia.com/news/punjab/to-fuel-stir-ex-army-man-foots-diesel-bill-193708
Facebook- https://www.facebook.com/goldymanepuriaofficial
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें:checkthis@newschecker.in