शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024

होमFact Checkक्या अशोक गहलोत ने होटल में विधायकों को पिलाई चाय? 2 साल...

क्या अशोक गहलोत ने होटल में विधायकों को पिलाई चाय? 2 साल पुरानी तस्वीर गलत दावे के साथ हुई वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में गहलौत चाय की केतली और कप हाथ में लिए हुए नज़र आ रहे हैं। तस्वीर देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि गहलोत लोगों को चाय पिला रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि कभी किसी पेशे का मजाक नहीं बनाना चाहिए यदि कोई व्यक्ति कुछ भी काम करके पैसा कमा रहा है तो उस व्यक्ति के पेशे का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। कल तक कांग्रेसी, मोदी को चाय वाला कहकर मजाक उड़ाते थे आज हालात ऐसे हो गए कि कांग्रेसी मुख्यमंत्री को खुद अपने हाथों से विधायकों को चाय पिलानी पड़ रही है।

https://www.facebook.com/Munhnochwa/photos/a.199331220856827/508132146643398

वायरल दावे के आर्काइव वर्ज़न को यहां देखा जा सकता है। 

देखा जा सकता है कि वायरल तस्वीर को ट्विटर पर कई यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।

https://twitter.com/Nazir_Mudassar1/status/1287416198548738048?s=20

देखा जा सकता है कि वायरल तस्वीर को फेसबुक पर कई यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।

Fact Check/Verification

कुछ टूल्स की मदद से हमने राजस्थान के मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही तस्वीर को खंगाला। पड़ताल के दौरान हमें वायरल तस्वीर से संबंधित कई परिणाम मिले।

कुछ टूल्स की मदद से हमने राजस्थान के मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही तस्वीर को खंगाला। पड़ताल के दौरान हमें वायरल तस्वीर से संबंधित कई परिणाम मिले।

पड़ताल के दौरान हमें Getty Images की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक मिला। इसके मुताबिक यह तस्वीर 11 दिसंबर, 2018 को खींची गई थी। इस तस्वीर को विशाल भटनागर नामक शख्स द्वारा खींचा गया था। 

पड़ताल के दौरान हमें Getty Images की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक मिला। इसके मुताबिक यह तस्वीर 11 दिसंबर, 2018 को खींची गई थी। इस तस्वीर को विशाल भटनागर नामक शख्स द्वारा खींचा गया था।

अधिक जानकारी के लिए हमने कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल खंगालना आरंभ किया। पड़ताल के दौरान हमें 11 दिसंबर, 2018 को आज तक और CNBC TV18 द्वारा प्रकाशित की गई मीडिया रिपोर्ट्स मिली। 

अधिक जानकारी के लिए हमने कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल खंगालना आरंभ किया। पड़ताल के दौरान हमें 11 दिसंबर, 2018 को आज तक और CNBC TV18 द्वारा प्रकाशित की गई मीडिया रिपोर्ट्स मिली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान चुनाव परिणाम के दौरान अशोक गहलोत ने जीत की खुशी मनाते हुए कार्यकर्ताओं को चाय बांटकर जश्न मनाया था।

YouTube खंगालने पर हमें Chandan Kumar नामक चैनल पर अपलोड की गई एक वीडियो मिली। यह वीडियो 11 दिसंबर, 2018 को अपलोड की गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यकर्ताओं को चाय बांट रहे हैं। 

YouTube खंगालने पर हमें Chandan Kumar नामक चैनल पर अपलोड की गई एक वीडियो मिली। यह वीडियो 11 दिसंबर, 2018 को अपलोड की गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यकर्ताओं को चाय बांट रहे हैं। 

Conclusion

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही अशोक गहलोत की तस्वीर का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि लगभग 2 साल पुरानी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।


Result: Misleading


Our Sources

Getty Images https://www.gettyimages.in/detail/news-photo/former-rajasthan-chief-minister-ashok-gehlot-serves-tea-to-news-photo/1071852104

Aaj Tak https://aajtak.intoday.in/gallery/assembly-election-2018-results-rajasthan-madhya-pradesh-chhattisgarh-mood-of-the-politicians-7-29494.html 

CNBC TV18 https://www.cnbctv18.com/photos/politics/assembly-election-results-2018-hope-despair-and-celebrations-of-party-workers-in-pictures-1656141-9.htm

YouTube https://www.youtube.com/watch?v=-AecOCGXwtM


किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular