Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Claim
शिवराज सिंह चौहान ने की भाजपा की आलोचना।
Fact
यह दावा गलत है। शिवराज सिंह चौहान झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की आलोचना कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल है। दावा है कि वे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे हैं। 4 अक्टूबर 2024 के एक फेसबुक पोस्ट (आर्काइव) में करीब एक मिनट का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में शिवराज सिंह चौहान पत्रकारों से बात करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “शिवराज सिंह चौहान का मुख्यमंत्री मोहन यादव पर बड़ा हमला, कहा सत्ता के दलालों ने सब बेच दिया, पेपर लीक किए।”
वीडियो में वे कहते सुनाई देते हैं, “बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया। जिंदगी से खिलवाड़ किया। सत्ता के दलालों ने 17 बार पेपर लीक किए। हर बार धोखे में रखा। करोड़ों रुपए कमा लिए और बच्चों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया। ये यहां का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा। यहां तो बिना लिए-दिए कुछ होता ही नहीं है। बोलो जी तुम क्या-क्या खरीदोगे, यहां हर चीज बिकती है। ये तो बेच रहे हैं। ये पोस्टिंग बेचते है। ये नौकरी बेचते हैं और खनिज की लूट जैसी हो रही है… पैसा सब इनके घरों में जा रहा है। तबाह और बर्बाद कर दिया।”
ऐसे अन्य पोस्ट यहाँ, यहाँ और यहाँ देखें।
पढ़ें: Fact Check: तेजस विमान के वर्टिकल टेक ऑफ का बताकर वायरल हुआ गेमिंग वीडियो
Fact Check/Verification
दावे की पड़ताल के लिए हमने वायरल क्लिप के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह क्लिप हमें ‘किसान तक’ के यूट्यूब चैनल द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को अपलोड किये गए वीडियो में नजर आया। किसान तक द्वारा साझा किये गए वीडियो पर लिखा है ‘क्यों बोले शिवराज सिंह झारखंड को बचाना है।’ वीडियो के कैप्शन में लिखा है,“Shivraj Singh Chouhan ने Jharkhand Election से पहले ऐसे बोला विपक्ष पर हमला।” 54 सेकंड के इस वीडियो में वायरल क्लिप का लंबा वर्जन नजर आता है। यहाँ वायरल क्लिप के आगे शिवराज सिंह कहते हैं, “…और इसलिए तो झारखंड को बचाना है, और विशेषकर माटी, बेटी, और रोटी।” वीडियो का लम्बा वर्जन देखने से यह स्पष्ट हो जाता है कि वे झारखंड को बचाने की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में इस हिस्से को काट दिया गया है।
जांच में आगे यह वीडियो हमें शिवराज सिंह चौहान के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी नजर आया। 2 अक्टूबर 2024 को 1 मिनट 4 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया गया है। वायरल क्लिप के लंबे वर्जन में भी वे झारखंड प्रदेश को बचाने की बात कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा है, “JMM और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने झारखंड के बच्चों का भविष्य बर्बाद किया। उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया। इसलिए झारखंड को बचाना है, यहां की माटी, रोटी और बेटी को बचाना है।” इससे स्पष्ट हो जाता है कि शिवराज सिंह JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) और कांग्रेस गठबंधन की आलोचना कर रहे थे।
ज्ञात हो कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने प्रभारी बनाया है। MP Tak के यूट्यूब चैनल ने 3 अक्टूबर 2024 को वायरल क्लिप वाले वीडियो के लंबे वर्जन को पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है कि, झारखंड चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव के मद्देनजर 2 अक्टूबर को झारखंड राज्य का दौरा किया था। इस दौरान हजारीबाग में शिवराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा था कि सत्ता के दलालों ने सब कुछ बेच दिया है।
पढ़ें: Fact Check: भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता मिलने का दावा फर्जी
Conclusion
जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की आलोचना नहीं की है। उनका अधूरा वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Result: False
Source
X post by Office of Shivraj.
Report shared by MP Tak on 3rd October 2024.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
Komal Singh
April 9, 2025
Runjay Kumar
April 1, 2025
Runjay Kumar
February 10, 2025