सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी BJP में शामिल हो गई हैं।

आजतक ने अपनी वेबसाइट पर एक खबर प्रकाशित करते हुए दावा किया था कि कांग्रेस नेता ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के घर में सेंध लग गई है। दावा किया गया है कि उनकी बेटी श्रेयसी सिंह ने जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से इसे शेयर करने लगे।
ट्विटर पर इससे सम्बंधित किये जा रहे कई अन्य दावों को यहाँ देखा जा सकता है।
Fact Check/Verification
अक्सर चुनाव के नजदीक आते ही सियासत में दल बदलने का खेल शुरू हो जाता है। देश के कई राज्यों में आगामी आने वाले कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। एक तरफ जहां राजनेताओं की सियासी पारी का फेरबदल शुरू है तो वहीं एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। आजतक द्वारा प्रकाशित खबर के मुताबिक एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की बेटी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। रिपोर्ट में दिग्विजय की बेटी का नाम श्रेयसी सिंह बताते हुए उन्हें शूटर भी बताया गया है। कुछ कीवर्ड के माध्यम से गूगल करने पर कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली।

खोज के दौरान मिली मीडिया रिपोर्ट्स में पता चला कि जिस खबर को आजतक ने कांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम पर प्रकाशित किया था असल में वह मामला बिहार से जुड़ा है। बता दें कि बिहार कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह की बेटी और ओलम्पिक में पदक विजेता श्रेयसी सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। बीजेपी में आते ही उन्हें विधानसभा का टिकट भी दिया गया है। इस खबर को आजतक ने भी बाद में करेक्ट किया है।
क्लेम से मिलते-जुलते कुछ अन्य कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल खंगालने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने नाराजगी जताते हुए लिखा है कि श्रेयसी उनकी बेटी नहीं हैं। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “आजतक फेक न्यूज़ चला रही है। क्या मैं उन पर मानहानि का दावा करूँ? श्रेयसी सिंह मेरी पुत्री नहीं हैं।”

Conclusion
आजतक सहित सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के नाम पर फेक खबर शेयर की थी। असल में कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह जो बिहार के रहने वाले थे उनकी पुत्री और ओलम्पिक पदक विजेता श्रेयसी सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की थी। गौरतलबब है कि NBSA ने सुशांत सिंह राजपूत मामले पर फेक खबर फैलाने का दोषी पाए जाने पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया है।
Result- Misplace Context
Sources
Media Reports-
Tweet Post Digvijay singh- https://twitter.com/digvijaya_28/status/1312767539928154112
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें:[email protected]