Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Coronavirus
कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से देश में ऑक्सीजन और बेड की मारामारी हो गई है। ऐसे में लोग कोरोना पीड़ितों की जान बचाने के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। एक दूसरे के लिए लोग दवाइयों से लेकर बेड तक का इंतजाम कर रहे हैं। जो कोरोना संक्रमित ठीक हो गए हैं वो दूसरों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं।
इस संकट के बीच जिसके पास जितनी भी जानकारी है, वो उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहा है। ताकि लोगों की मदद हो सके। इसी बीच WhatsApp ग्रुप्स पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है। जिसमें लिखा हुआ है कि यदि दिल्ली एनसीआर में किसी को प्लाज्मा की जरूरत है, तो वो इन लोगों से संपर्क करें और नीचे प्लाज्मा डोनर के ब्लड ग्रुप को बताते हुए कुछ लोगों के नंबर दिए गए हैं।


वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इन सभी नंबरों पर दो से तीन बार कॉल किया। लेकिन हमारी बात इस नंबर पर मौजूद किसी भी शख्स से नहीं हुई। क्योंकि इस लिस्ट में मौजूद ज्यादातर नंबर या तो बंद, या फिर नॉट रिचेबल थे या फिर गलत थे। जबकि एक दो नंबर ऐसे थे जिन पर कॉल तो गई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।
| Name | Response |
| Srikanth O+ | Busy, No response |
| Mani O+ | Temporarily out of service |
| Sriram B+ | Does not exist |
| Ramesh B+ | Not available |
| Suresh B+ | Does not exist |
| Murali A+ | Does not exist |
| PRABHU. O+ | Busy, No response |
| Vijay. AB-ve | Busy, No response |
| Jai. B- | Invalid number |
| Raja A1+ | Invalid number |
| Perumal O+ | No contact number |
| KALIDASS A+ | No contact number |
| Piyush | Does not exist |
| Abbas A1 | Switched off |
| Rajalingam B+ | Out of service |
| Sundar O+ | Busy, No response |
| Yuvaraj AB+ | wrong number |
| jagir B+ | Switched off |
| suresh Kumar O+ | out off service |
| aravind O+ | Does not exist |
| Manikandan A+ | Does not exist |
| Senthilkumar B+ | Does not exist |
| praveen kumar B + | Not available |
| mohanraj B positive | No Response |
| manikandan O+ | Out off service |
| C.prathap O + | Does not exist |
| Isaianand o+ | Does not exist |
| S THILAK O+ ve | Not available |
| Anbumani O+ | Not available |
व्हाट्सएप्प पर वायरल हुए नंबरों की सच्चाई जानने के लिए गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें इन नंबरों से जुड़ी The New Face of Society नामक एक फेसबुक पोस्ट मिली। जिसे 5 दिसंबर 2015 को पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में तकरीबन 50 लोगों के नंबर दिए गए थे। साथ ही बताया गया था कि अगर किसी को ब्लड की जरूरत है, तो ये लोग डोनेट कर सकते हैं।
सर्च के दौरान हमें यही वायरल पोस्ट कई जगहों पर मिली। हमें ये नंबर और ये पोस्ट BLOOD DONOR S नाम के फेसबुक पेज पर मिला। जिसे साल 2016 में पोस्ट किया गया था। इसके बाद हमें ये पोस्ट Medium.com नाम की वेबसाइट पर भी मिली।
जहां पर इन नंबरों को ब्लड डोनर के नाम से शेयर किया गया था। फिर हमें ये पोस्ट Udayavani Karnati नाम के एक फेसबुक पेज पर मिली। जहां पर इन नंबरों को ब्लड डोनर के नाम से शेयर किया गया था। यानी ये नंबर कई सालों से सोशल मीडिया पर इसी तरह से घूम रहे हैं। इससे इतना तो साफ़ हो गया कि इन नंबरों का मौजूदा हालत में प्लाज्मा डोनर से कोई संबंध नहीं है। ये नंबर इंटरनेट पर 5 सालों से मौजूद हैं।
सोशल मीडिया पर प्लाज्मा डोनर के नाम से वायरल हो रही लिस्ट गलत है। ये नंबर इंटरनेट पर तकरीबन 5 सालों से ब्लड डोनर के नाम से वायरल हैं। इन नंबरों का प्लाज्मा डोनर से कोई लेना-देना नहीं है। इस लिस्ट को अब व्हाट्सएप्प सहित सोशल मीडिया के कई माध्यमों पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
| Claim Review: प्लाज्मा डोनर के हैं ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नंबर। Claimed By: वायरल सोशल मीडिया पोस्ट Fact Check: False |
Facebook- https://www.facebook.com/groups/TheNewFaceOfSociety/permalink/527296640780684/
Facebook-https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=186527685105882&id=186517568440227
.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in