Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Elections 2022
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है।
वायरल वीडियो में दिग्विजय सिंह बोलते नज़र आ रहे हैं कि हिन्दू धर्म का हिंदुत्व से कोई नाता नहीं है और गाय ऐसी पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है, वो कहाँ से हमारी माता हो सकती है और गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है।
एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा कि ‘गाय एक पशु है वो कैसे हमारी माता हो सकती है, गोमाँस खाने में कोई खराबी नहीं है- दिग्विजय सिंह।’
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त दावे को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है।
उपरोक्त ट्वीट के आर्काइव को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त ट्वीट के आर्काइव को यहां देखा जा सकता है।
2 सितम्बर, 2021 को Tv9hindi.com द्वारा प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का सुझाव केंद्र सरकार को दिया है। उपरोक्त लेख के मुताबिक, कोर्ट ने कहा कि भारत में गाय को माता मानते हैं। यह हिंदुओं की आस्था का विषय है और किसी की आस्था पर चोट करने से देश कमजोर होता है।
बतौर लेख, 29 में से 24 राज्यों में गोकशी प्रतिबंधित है। एक गाय अपने जीवन काल में 410 से 440 लोगों का भोजन जुटाती है और गोमांस से केवल 80 लोगों का पेट भरता है।
इसी बीच दावा किया गया है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है।
क्या कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है? दावे के साथ वायरल हो रहे वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसे inVid टूल की मदद से कुछ की-फ्रेम्स में बदला। इसके बाद एक की-फ्रेम के साथ गूगल रिवर्स सर्च किया। लेकिन हमें इस वीडियो से संबंधित कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली।
इसके बाद हमने एक की-फ्रेम के साथ कुछ कीवर्ड्स का प्रयोग करते हुए गूगल पर खोजना शुरू किया।
इस दौरान हमें 25 दिसंबर 2021 को Asianetnews.com द्वारा प्रकाशित एक लेख प्राप्त हुआ। प्राप्त लेख को पढ़ने के बाद पता चला कि दिग्विजय सिंह ने सावरकर की किताब का हवाला देते हुए कहा था कि हिन्दू धर्म का हिंदुत्व से कोई सम्बंध नहीं है और सावरकर की किताब में लिखा है कि गाय वह पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है, वो कैसे हमारी माता हो सकती है और गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है।
इसके बाद हमने दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें 26 दिसंबर, 2021 को दिग्विजय द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। प्राप्त ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि ‘ट्वीट में कॉंग्रेस के जन जागरण अभियान के अंतर्गत भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेरा पूरा भाषण सुनें। भाजपा आईटी सेल ने मेरे भाषण का एक एडिटड अंश दिखाकर मुझे गोहत्या के समर्थक के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया था।’
जब हमने ट्वीट में मौजूद फेसबुक लिंक पर क्लिक किया तो 29 मिनट 24 सेकंड का एक फेसबुक वीडियो मिला। प्राप्त वीडियो को पूरा देखने के बाद पता चला कि वायरल वीडियो क्लिप को इसी वीडियो से काटकर (एडिट) शेयर किया जा रहा है।
वायरल वीडियो क्लिप को 7 मिनट 14 सेकंड पर देखा जा सकता है। इस वीडियो में दिग्विजय बोलते नज़र रहे हैं कि ‘स्वयं सावरकर ने अपनी खुद की किताब में लिखा है कि हिन्दू धर्म का हिंदुत्व से कोई सम्बंध नहीं है और सावरकर ने यह भी लिखा है कि गाय ऐसी पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है, वो कैसे हमारी माता कैसे हो सकती है और गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है।’
इस तरह हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि ‘कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है’ दावे के साथ शेयर किया गया वीडियो एडिटेड है। दिग्विजय सिंह ने सावरकर की किताब का हवाला देते हुए ऐसी बात कही थी। अब अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
June 13, 2024
Komal Singh
May 16, 2024
Komal Singh
April 29, 2024