Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में रैलियां कर रही हैं। 23 फरवरी को प्रियंका गांधी मथुरा में किसान पंचायत को संबोधित करने और रैली करने के लिए पहुंची थीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी की इस रैली को लेकर रिपब्लिक भारत की एक रिपोर्ट वायरल होने लगी। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने रैली के दौरान इंसाफ की गुहार लगाने आई रेप सर्वाइवर के परिवार की गुहार को अनसुना कर दिया। साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
पोस्ट से जुड़ा आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है।
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी कई ख़बरें प्राप्त हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब प्रियंका गांधी मथुरा में किसान पंचायत को संबोधित कर रही थीं तब उसी दौरान रेप पीड़िता की मां वहां आ गई और नारेबाजी करने लगी। जिसके बाद प्रियंका अपना भाषण बीच में ही रोक कर उनसे मिलने पहुंच गई थी और उनकी सारी बातें सुनी। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता और उसकी मां राजस्थान से हैं। जहां पर इस समय कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में प्रियंका ने पीड़िता की गुहार सुनते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को फोन मिलाकर पीड़िता की मदद करने के लिए कहा।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ा प्रियंका गांधी का एक वीडियो न्यूज एजेंसी ANI के ट्विटर अकाउंट पर भी मिला। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी पीड़िता की मां की पुकार सुनकर भाषण को रोक देती हैं और उनकी बातों को सुनने के लिए नीचे की तरफ जाने लगती हैं।
छानबीन करते समय हमें वायरल दावे से जुड़ा NDTV के पत्रकार सौरभ शुक्ला का एक ट्वीट मिला। जिसमें उन्होंने इस खबर को गलत बताया हुआ है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि प्रियंका स्टेज से उतकर परिवार से मिलने के लिए पहुंची थी। सौरभ मथुरा में प्रियंका की रैली को कवर कर रहे थे। उनके ट्विटर अकाउंट पर रैली के बाद प्रियंका से बातचीत करने का वीडियो भी मौजूद है। जिससे ये साबित होता है कि वो मथुरा में प्रियंका की रैली में मौजूद थे।
इस रैली को कवर करने गए एक और पत्रकार प्रशांत कुमार ने भी इस घटना से जुड़ी कई तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में प्रियंका को पीड़िता से बात करते हुए देखा जा सकता है। कांग्रेस ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर इसे फर्जी बताया है।
खबर वायरल होने के बाद रिपब्लिक न्यूज ने अपनी वेबसाइट और आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस खबर को डिलीट कर दिया है। रिपब्लिक भारत की ओर से अभी तक इस पर कोई भी स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। डिलीट खबर और ट्वीट का आर्काइव लिंक यहां और यहां देखा जा सकता है। रिपब्लिक न्यूज ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए अपनी खबर में बदलाव कर दिया है। साथ ही सही खबर को ट्वीट भी किया है।
हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों के मुताबिक रिपब्लिक भारत की प्रियंका गांधी के बारे में न्यूज रिपोर्ट फर्जी है। जिसे रिपब्लिक भारत बिना किसी स्पष्टीकरण के डिलीट कर चुका है। असलियत में प्रियंका गांधी ने रेप पीड़िता की गुहार को अनसुना नहीं किया है। बल्कि प्रियंका ने भाषण को बीच में रोकर स्टेज से नीचे उतर पीड़िता की पूरी बात सुनी।
ANI- https://twitter.com/ANINewsUP/status/1364171908715962373
Twitter- https://twitter.com/Saurabh_Unmute/status/1364223234967695364
Twitter – https://twitter.com/scribe_prashant/status/1364199807846215682
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
April 9, 2025
Komal Singh
December 21, 2024
Komal Singh
December 18, 2024