Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
यह वीडियो प्रियंका गाँधी के वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने का है।
यह वीडियो साल 2022 में बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ किये गए विरोध प्रदर्शन का है।
सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी का एक वीडियो वायरल है। दावा है कि प्रियंका गाँधी ने वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया है। 4 अप्रैल 2025 के एक्स पोस्ट (आर्काइव) में प्रियंका गाँधी काले रंग के कपड़े पहनकर सड़क पर प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “काँग्रेस वक्फ बिल पर भाजपा सरकार को बेल्ट ट्रीटमेंट दे रही है। जयराम रमेश ने कहा है कि वक्फ बिल के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। वक्फ बिल जमीनों को लूटने के लिए लाया गया है, इसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक पर प्रदर्शन करेगी।”
ऐसे अन्य पोस्ट्स का आर्काइव यहाँ, यहाँ और यहाँ देखें।

ज्ञात हो कि 5 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ संशोधन अधिनियम को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद 8 अप्रैल 2025 को केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन कानून लागू करने के लिए अधिसूचना जारी किया है।
पढ़ें: क्या हैदराबाद में बुलडोजर से हाथी पर किया गया हमला? जानें सच
Fact Check/Verification
प्रियंका गाँधी के वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने के दावे से वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए, हमने वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें एनडीटीवी की दो साल पुरानी रिपोर्ट में नजर आया। 5 अगस्त 2025 को एनडीटीवी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई रिपोर्ट में हमें वायरल वीडियो के दृश्य नजर आते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह वीडियो उस दौरान बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ किये गए विरोध प्रदर्शन का है।
जांच में आगे हमने संबंधित की-वर्ड्स को गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें इस मामले पर प्रकाशित कई रिपोर्ट्स मिलीं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह वीडियो 5 अगस्त 2022 का है। उस दौरान प्रियंका गांधी महंगाई, मूल्य वृद्धि, जीएसटी और बेरोजगारी के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी नेताओं के साथ धरना दे रहीं थीं। जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और शशि थरूर सहित कई कांग्रेस नेताओं को राष्ट्रपति भवन तक मार्च करते समय हिरासत में लिया गया था।
इस मामले पर उस समय मिंट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया और द प्रिंट ने भी ख़बरें प्रकाशित की थीं।

पढ़ें: क्या तेलंगाना में जंगलों को काटने पहुँची JCB पर हाथी ने किया हमला? जानें, वायरल वीडियो का सच
Conclusion
जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि प्रियंका गाँधी के वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन किये जाने के दावे से वायरल हुआ वीडियो, असल में साल 2022 में बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ किये गए विरोध प्रदर्शन का है। उस समय प्रियंका गांधी सांसद नहीं थीं।
Sources
Report published by NDTV on 5th August 2022.
Report published by The Print on 5th August 2022.
Report published by Times of India on 5th August 2022.
Report published by ANI on 5th August 2022.
Runjay Kumar
November 29, 2025
Runjay Kumar
November 28, 2025
Runjay Kumar
November 27, 2025