सोशल मीडिया पर दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक दावा तेजी से वायरल हुआ। एक पोस्ट के जरिए कहा गया कि रोनाल्डो ने इस्लाम अपना लिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल का एक वीडियो वायरल हो गया। दावा किया गया कि उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। कोरोना वायरस के बारे में एक पोस्ट शेयर कर कहा जाने लगा कि भारत में इसकी चौथी लहर जनवरी 2025 में आने वाली है। हाथी पर बाघ को बांधकर घुमाते लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में रहा। दावा किया गया कि बिहार में लोगों ने टाइगर को हाथी पर बांधकर सवारी कराई। इसी तरह कई अन्य खबरों पर इस हफ्ते शेयर किए गए फर्जी दावों का फैक्ट चेक इस रिपोर्ट में पढ़ें।

क्या फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनाया इस्लाम धर्म?
एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। हमारी जाँच में ये दावा फर्जी साबित हुआ। रिपोर्ट यहां पढ़ें।

क्या अरविंद केजरीवाल ने किया भीमराव अंबेडकर का अपमान?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को पंचर करते व्यक्ति का वीडियो सांप्रदायिक दावे से वायरल
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि मोहम्मद जुनैद ने अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए गाड़ियों को पंचर किया और सीट कवर काट डाला। हमारी जाँच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहाँ पढ़ें।

क्या बिहार में हाथी के ऊपर बाघ को बांधकर घुमाया गया?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि बिहार में हाथी के ऊपर बाघ को बांधकर घुमाया गया। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। रिपोर्ट यहां पढ़ें।

क्या जनवरी 2025 में फिर से वापस लौट रहा है कोरोना वायरस?
सोशल मीडिया के कई माध्यमों पर दावा किया गया कि जनवरी 2025 में कोरोना वापस लौट रहा है। हमारी जाँच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z