Fact Check
Weekly Wrap: चंद्रयान-3, बागेश्वर धाम और सीमा हैदर से जुड़े इस हफ़्ते के टॉप 5 फैक्ट चेक

चंद्रयान-3 की चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जो चन्द्रमा के साउथ पोल पर सबसे पहले पहुंचने में कामयाब रहा है। इसी को लेकर इस सप्ताह सोशल मीडिया पर कई फर्जी दावे भी शेयर होते देखे गए। एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि प्रज्ञान रोवर के पहिए पर छपा राष्ट्रीय चिन्ह हमेशा के लिए चंद्रमा पर स्थापित हो चुका है। बागेश्वर धाम को लेकर भी एक दावे ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। पोस्ट के जरिए दावा किया गया था कि धाम की तरफ से नागरिकों के खातों में मुफ्त में रुपए भेजे जा रहे हैं। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर भी एक दावा तेजी से वायरल हुआ। पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि सीमा हैदर को एडल्ट मूवी में काम करने का ऑफर मिला है। इसी तरह कई अन्य खबरों को लेकर इस हफ्ते वायरल हुए फर्जी दावों का फैक्ट चेक इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

क्या वायरल हो रही यह तस्वीर प्रज्ञान रोवर के चांद पर छपे पहियों के निशान की है?
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया गया है कि प्रज्ञान रोवर के पहिए पर छपा राष्ट्रीय चिन्ह, हमेशा के लिए चंद्रमा पर स्थापित हो चुका है। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या बागेश्वर धाम मुफ्त में सबके बैंक खातों में भेज रहा है पैसे?
सोशल मीडिया पर एक लिंक शेयर कर यह दावा किया गया कि बागेश्वर धाम की तरफ से सबको मुफ्त में 999 रुपए दिए जा रहे हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें यह फैक्ट चेक।

क्या सीमा हैदर को मिला एडल्ट फिल्म में काम करने का ऑफर?
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक शेयर कर यह दावा किया गया कि सीमा हैदर को वयस्क यानी एडल्ट फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है। हमारी पड़ताल में पता चला कि यह दावा फर्जी है। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

राजस्थान में हुई सांड़ों की लड़ाई का वीडियो यूपी का बताकर वायरल
सोशल मीडिया पर दो सांडों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो वायरल हो गया। सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस वीडियो को यूपी का बताकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का नहीं हुआ निधन
सोशल मीडिया सहित कई समाचार वेबसाइट्स ने यह दावा किया कि जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in