Viral
Weekly Wrap: अभिनेता सलमान खान ने बाबरी मस्जिद के लिए डोनेट किया 10 करोड़ या इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने के बाद गोवा एयरपोर्ट पर यात्रियों ने खेला गरबा?
सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों को शेयर कर कई यूजर्स ने दावा किया कि फिल्म अभिनेता सलमान खान ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण हेतु 10 करोड़ रुपए दान किया है। एयरपोर्ट पर गरबा खेलते यात्रियों का एक वीडियो काफी शेयर किया गया। दावा किया गया कि इंडिगो फ्लाइट कैसिंल होने के बाद गोवा एयरपोर्ट पर यात्रियों ने गरबा किया।
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की एक तस्वीर के जरिए दावा किया गया कि उन्होंने छपरा में एम्स निर्माण के लिए 20 बीघा जमीन दान की है। एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की मांग कर रहे मुस्लिमों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की एक तस्वीर के साथ दावा किया जाने लगा कि भारत यात्रा के दौरान वह अयोध्या स्थित राम मंदिर का दर्शन करने गए थे। हालांकि, हमारी जांच में ये दावे गलत साबित हुए।

क्या अभिनेता सलमान खान ने बाबरी मस्जिद के लिए 10 करोड़ रुपए दान किया है
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि अभिनेता सलमान खान ने बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए दान किया है। हमारी जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद गोवा एयरपोर्ट पर यात्रियों ने गरबा किया?
एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद गोवा एयरपोर्ट पर यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने गरबा किया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। रिपोर्ट यहां पढ़ें।

क्या खेसारी लाल यादव ने एम्स बनाने के लिए दान की 20 बीघा जमीन?
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने एम्स के निर्माण के लिए 20 बीघा जमीन दान कर दिया। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की मांग कर रहे मुस्लिमों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया?
एक वीडियो शेयर कर दावा किया जाने लगा कि पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की मांग कर रहे मुस्लिमों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। हमारी जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या भारत यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राम मंदिर का दर्शन करने अयोध्या गए थे?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि भारत यात्रा के दौरान व्लादिमीर पुतिन राम मंदिर का दर्शन करने अयोध्या गए थे। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। रिपोर्ट यहां पढ़ें।