बुधवार, अप्रैल 24, 2024
बुधवार, अप्रैल 24, 2024

होमहिंदीक्या UK के हर बड़े शहर का मेयर है मुस्लिम? कितनी है...

क्या UK के हर बड़े शहर का मेयर है मुस्लिम? कितनी है वहां मस्जिदों की संख्या यहां पढ़ें

Authors

Claim

लंदन, बर्मिंघम, लीड्स, ब्लैकबर्न, शेफील्ड, ऑक्सफोर्ड, ल्यूटन, ओल्डहैम के मेयर मुस्लिम हैं। वहीं पूरे यूनाइडेट किंगडम में 3000 मस्जिदें है, 130 शरीया अदालतें और 50 शरीया काउंसिल हैं

Verification

ट्विटर पर नव मोहन राव नामक हैंडल पर दावा किया गया है कि लंदन. बर्घिंगम, लीड्स, ब्लैकबर्न, शेफिल्ड, आॅक्सफोर्ड, ल्यूटन, ओलधाम के मेयर मुस्लिम है। पूरे यूनाइडेट किंगडम में  3000 मस्जिदें है। 130 शरीया अदालतें और 50 शरीया काउंसिल है। 

 

 

मौजूदा समय में इन शहरों के मेयर कौन है इस बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया तो हमें पता चला कि सादिक खान पिछले तीन साल से लंदन के मेयर है।

वहीं हमनें अन्य शहरों के मेयरों को लेकर भी जांच की लेकिन इनमें सादिक खान के अलावा कोई भी मुस्लिम नहीं था। जांच में मिली जानकारी के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स में दो तरह के मेयर होते हैं एक चुने गए और दूसरे सिविक। यदि आप उन दोनों को शामिल करते हैं, तो इन सभी स्थानों पर मुस्लिम मेयर थे लेकिन अब एक भी नहीं है।

स्थानीय सरकार अधिनियम 2000 के अनुसार प्रत्यक्ष रूप से चुने गए मेयर, लोगों द्वारा चुने जाते हैं और स्थानीय सेवाओं को चलाने की पूरी जिम्मेदारी रखते हैं। इस समय, सीधे निर्वाचित मेयर के साथ 16 स्थानीय प्राधिकारी होते हैं और 7 सीधे चुने गए मेट्रो-मेयर, जिनमें लंदन के मेयर भी शामिल हैं। सिविक मेयर औपचारिक समारोह में भाग ले सकते हैं और स्थानीय परिषद की अध्यक्षता कर सकते हैं लेकिन वे सीधे निर्वाचित मेयर की तरह काउंसिल के बारे में निर्णय नहीं ले सकते। ब्रिटेन में सीधे तौर पर चुने गए दो मुस्लिम मेयर थे। एक लंदन के मेयर सादिक खान और दूसरे लंदन के borough of Tower Hamlets के मेयर लुफ्तुर रहमान जो 2015 तक मेयर रहे। बर्मिंघम, लीड्स, ब्लैकबर्न, डार्वेन, शेफ़ील्ड, ऑक्सफोर्ड, ल्यूटन और ओल्डहैम के दफ्तरों (मेयर) ने पुष्टि की है कि उनके पास कम से कम एक मुस्लिम मेयर था।

इससे साबित होता है कि ट्वीट में बताए गए सभी शहरों के हाल के मेयर मुस्लिम नहीं है। लेकिन अब बारी थी यूनाइटेड किंगडम में मस्जिदों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाने की तो हमनें इसको लेकर भी पड़ताल शुरू की। ट्वीट में दावा किया गया था 3000 से भी ज्यादा मस्जिदें हैं। हमनें इस बारे में आंकड़ें जुटाने की कोशिश की।

मुस्लिम ब्रिटेन की वेबसाइट से हमें UK में कितनी मस्जिदें हैं इसके बारे में पता चला और ये आंकड़ा तीन हजार से कम हैं।

ट्वीट में इसी तरह शरीया कोर्ट और शरीया काउंसिल को लेकर भी दावा किया है। हमें मिली जानकारी के मुताबिक शरीया कोर्ट और काउंसिल में कोई अंतर नहीं है। UK में इनकी संख्या कितनी है इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन छोटी काउंसिल और ऑनलाइन फोरम को मिलाकर यह आकंड़ा 85 से ज्यादा नहीं है। वहीं ये कोर्ट राष्ट्रीय कानून का उल्लघंन नहीं कर सकते। इस संदर्भ में हमें Independent का 2 साल पुराना लेख मिला जिसमें यह संख्या 85 के आसपास बताई गई है। 
 
हमारी पड़ताल में सामने आया कि ट्विटर पर UK में मुस्लिमों की स्थितियों को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं वह सभी गलत है। लंदन के अलावा किसी भी शहर के मेयर मुस्लिम नहीं है। वहीं मस्जिदों की संख्या भी 3000 हजार से कम है। साथ ही शरीया कोर्ट या काउंसिल की संख्या भी लगभग 85 है। 
Tools used 
  • Twitter Advanced Search 
  • Google keywords Search 
Result: False 

Authors

After completing his post-graduation, Yash worked with some of the most renowned newspapers such as like Lokmat, Dainik Bhaskar & Navbharat for the past 6 years. To make sure that no incorrect news reaches people and to maintain peace and harmony in society, he chose to become a fact-checker.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular