Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
हिंदी
Claim:
पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में फैलाया जा रहा यह दावा “चाची ठीक कहती है। देश को आजादी नेहरू ने दिलाई है। आजादी की लडाई में बाएं गाल पर गोली खाते हुए चाचा नेहरू।
Investigation:
इस वायरल तस्वीर को शेयर करके यह दावा किया जा रहा है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का आजादी में कोई योगदान नहीं था और वो कई तरह की असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर वायरल हो रहा यह कोई पहला दावा नहीं है। हमने पहले भी नेहरू के नाम पर वायरल कई भ्रामक दावों का फैक्ट चेक किया है जिनके बारे में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक्स से प्राप्त की जा सकती है।
Fact Check 1: “जवाहर लाल नेहरू ने बंद कराई थी आजाद हिन्द फ़ौज की करेंसी“
Fact Check 2: “नेहरू ने लूटा था आजाद हिंद फ़ौज का खजाना“
Fact Check 3: “क्या जवाहरलाल नेहरू आगा खान पैलेस में किए गए थे नज़रबन्द?“
Fact Check 4: “क्या पंडित जवाहर लाल नेहरू के पूर्वज मुस्लिम थे?“
Face Check 5: “जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गाँधी की रूस यात्रा की तस्वीर को यूएस का बताकर किया गया शेयर“
अब बात करते हैं नेहरू की वायरल हो रही तस्वीर की। इस तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले इसको रिवर्स सर्च किया। इस दौरान पता चला कि यह तस्वीर इंटनेट पर पहले भी कई बार शेयर की जा चुकी है। इस तस्वीर को अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जाता रहा है।
इमेज को गूगल पर तलाशते समय हमें एक जानकारी मिली। रिवर्स इमेज सर्च के वक़्त गूगल के द्वारा चुने गए कीवर्ड में “nayantara sahgal nehru” लिखा था। इस कीवर्ड को देखकर हमें यह आशंका हुई कि तस्वीर में नेहरू के साथ खड़ी महिला का नाम नयनतारा सहगल हो सकता है।
नयनतारा सहगल के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने गूगल सर्च किया जिसके बाद हमें India Today में प्रकाशित एक लेख मिला। इसमें नयनतारा सहगल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। बता दें कि नयनतारा सहगल, पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित की बेटी हैं।
अब बारी थी यह जानने की क्या सच में तस्वीर में नेहरू के साथ दिखाई गई महिला नयनतारा सहगल हैं। यह जानकारी जुटाने के लिए हमने इस तस्वीर को अलग-अलग कीवर्ड्स की सहायता से गूगल पर ढूंढना शुरू किया। अपनी पड़ताल के दौरान हमें “British Pathé”नामक एक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला जिसके दावे में मौजूद तस्वीर देखी जा सकती है।
बताते चलें कि “British Pathé” पुरानी वीडियो क्लिप्स, डॉक्यूमेंट्रीज और न्यूज़रील्स के लिए काफी मशहूर है। इस वीडियो में 27वें सेकंड पर नेहरू की भतीजी नयनतारा सहगल की एंट्री और नेहरू द्वारा उनका अभिवादन देखा जा सकता है। बताते चले कि ट्विटर यूजर के द्वारा शेयर की गई तस्वीरें क्रॉप्ड हैं अर्थात तस्वीर को जान-बूझकर भ्रम फ़ैलाने के उद्देश्य से एडिट किया गया है। अगर पूरे फ्रेम की बात करें तो इसमें नयनतारा सहगल की मां और पंडित नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित, इंदिरा गांधी और तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंथोनी एडेन भी उपस्थित हैं।
बताते चलें कि यह वीडियो पंडित जवाहरलाल नेहरू के 1955 लंदन दौरे की है जिसमे उनके साथ उनकी पुत्री इंदिरा गांधी भी मौजूद थी। इस दौरे पर नेहरू का अभिवादन करने के लिए उनकी बहन और लंदन में तत्कालीन भारतीय उच्चायुक्त विजयलक्ष्मी पंडित मौजूद थीं। इस मौके पर तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंथोनी एडेन भी मौजूद थे।
हमारी पड़ताल में यह साबित हो गया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ खड़ी महिला उनकी भतीजी नयनतारा सहगल हैं। चूंकि वायरल तस्वीर के माध्यम से आजादी को लेकर नेहरू पर कटाक्ष और उनके आचरण पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है लिहाजा इसका सच सामने लाना आवश्यक था।
Tools Used:
Result: Misleading
JP Tripathi
July 6, 2019
Rangman Das
August 18, 2023
Arjun Deodia
February 21, 2022