शुक्रवार, मार्च 29, 2024
शुक्रवार, मार्च 29, 2024

होमहिंदीएक ट्वीट से कई राजनीतिक दलों के बारे में शेयर किया गया...

एक ट्वीट से कई राजनीतिक दलों के बारे में शेयर किया गया भ्रामक दावा, यहां पढ़ें पूरी पड़ताल

Authors

Claim-

आजम खान के खिलाफ सभी मामले वापस लेंगे अखिलेश यादव, चिंदंबरम के सारे केस वापस लेगी कांग्रेस, भ्रष्टाचारियों को जेल जाने नहीं देंगी ममता और देशद्रोहियों के खिलाफ केस लड़ने नहीं देंगे केजरीवाल, एक बीजेपी ही है जो अपराधियों का साथ नहीं देती। 

 
Verification
 
ट्विटर पर रिपब्लिक टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्णब गोस्वामी के पैरोडी अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। ट्वीट में कुछ राजनीतिक दलों और राजनेताओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं। 
 
 
 
पड़ताल के दौरान सबसे पहले हमनें अखिलेश यादव द्वारा दिए बयान के बारे में खोज शरू की। कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल खंगालने पर नवभारत टाइम्स की वह खबर मिली जिसमें अखिलेश यादव ने आज़म खान को लेकर यही बयान दिया था। 
 
 
ट्वीट में किया गया पहला दावा सच निकला। लेकिन अब बारी थी तीन अन्य दावों को लेकर पड़ताल करने की।
 
कांग्रेस के नेताओं ने चिंदबरम को लेकर क्या बयान दिया है इसको लेकर खोज शुरू की। कांग्रेस ने कहा सत्ता में आने पर चिंदबरम के सभी केस वापस लेंगे इन कीवर्ड्स की मदद से गूगल खंगाला लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा। वहीं हमें खोज के दौरान 21 अगस्त को एनडीटीवी की वेबसाइट में प्रकाशित राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पी चिंदबरम के साथ खड़े होने की खबर मिली।
 
 
इस खबर में लिखा है कि, आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदबंरम को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी का साथ मिला है। इसको लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। खबर में कहीं भी राहुल या प्रियंका द्वारा सत्ता में आने पर चिंदबरम के खिलाफ जो मामले दर्ज है उन्हें वापस लेने वाला बयान नहीं मिला। गूगल करने के बाद भी किसी कांग्रेस नेता का इस तरह का बयान नहीं मिला। इससे साफ होता है ट्वीट में किया गया दूसरा दावा गलत है।
 
इसके बाद हमनें अरविंद केजरीवाल वाले बयान को लेकर खोज शुरू की।
 
केजरीवाल ने कहा देशद्रोहियों के खिलाफ केस लड़ने नहीं देंगे इस कीवर्ड्स की मदद से खोज की तो आज तक की खबर मिली जिसमें लिखा है कि देशद्रोह केस में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत अन्य के खिलाफ केस वापस लेने की खबरों को दिल्ली सरकार ने गलत बताया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
 
 
 
अब बारी थी पश्चिम बंंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बयान की पड़ताल करने की। हमनें गूगल में ममता बैनर्जी ने कहा भ्रष्टाचारियों को जेल जाने नहीं दूंगी इन कीवर्डस की मदद से खोज की लेकिन उनके द्वारा दिया गया इस तरह का कोई बयान नहीं मिला। वहीं हमें दैनिक जागरण में 28 अगस्त को प्रकाशित खबर मिली जिसमें लिखा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ममता ने कहा कि हम ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के आंदोलनकारी श्रमिकों का समर्थन करते हैं, जो अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। हम केंद्र सरकार की नीतियों और विभाजनकारी राजनीति का विरोध कर रहे हैं।
 
 
 
हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि ट्वीट में किये गए अधिकतर दावे गलत हैं। 
 
Tools Used
 
  • Twitter Advanced Search
  • Google Keywords Search
 
 
Result- Partly True

Authors

After completing his post-graduation, Yash worked with some of the most renowned newspapers such as like Lokmat, Dainik Bhaskar & Navbharat for the past 6 years. To make sure that no incorrect news reaches people and to maintain peace and harmony in society, he chose to become a fact-checker.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular