Claim
आज भारत जश्न-ए-आजादी मना रहा है…और नागालैंड में तिरंगा जलाकर देश का अपमान किया जा रहा है।
Verification
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती हाथ में तिरंगा लेकर जला रही है। दावा किया जा रहा है कि यह युवती नागालैंड से है। एक ओर भारत आजा़दी का जश्न मना रहा है तो दूसरी तरफ नागालैंड में तिरंगा जलाकर देश का अपमान किया जा रहा है। दावा किया गया है कि यह वीडियो 15 अगस्त 2019 का है।
वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान ट्विटर पर यही दावा करता एक और ट्वीट मिला।
आज भारत जश्न-ए-आजादी मना रहा है…और नागालैंड में तिरंगा जलाकर तिरंगा का अपमान किया जा रहा है..
नागालैंड के लोग भले ही कुछ भी करते रहे…लेकिन गद्दार मुसलमान है.. pic.twitter.com/p2qWZpyWPA— Mohammed Samir (@Mohamme07737286) August 15, 2019
वायरल वीडियो में लड़की अपने आप को नागा बता रही है। और कह रही है कि 15 अगस्त हम नागावासियों के लिए काला दिवस है। यह कहते हुए वह हाथ में लिए तिरंगे को जला देती है।
ट्वीट को लेकर हमें शक था इसलिए फेसबुक पर इस पोस्ट को लेकर खोज की। पड़ताल से मालूम हुआ कि काफी लोगों ने इस वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है। इस दौरान फेसबुक पर एक वीडियो प्राप्त हुआ।
प्राप्त वीडियो से स्क्रीनशॉट की मदद से गूगल खंगालने पर हमें यूट्यूब पर यही वीडियो सोशल उस्ताद नामक चैनल पर मिला जो करीब दो साल पुराना है।
इस वीडियो में युवती पहले पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देती है फिर नागालैंड को भारत से मुक्त कराने की विनती करती है।
हमनें गूगल में naga girl burning indian national flag इन कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर खोज की। इस दौरान न्यू इंडियन एक्सप्रेस नामक समाचार पत्र की खबर मिली जो दो साल पहले प्रकाशित हुई थी।
वहीं हमें satyavijayi.com नामक की खबर मिली। जिसमे युवती नागालैंड से होने को लेकर सवाल उठाया है।
इससे साफ होता है कि यह वीडियो दो साल पुराना है और लड़की के नागा होने की कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं 14 अगस्त 2019 को नागालैंड के ध्वज को लेकर स्वतंत्रता दिवस मनाने की खबर इंडियन एक्सप्रेस ने छापी है। लेकिन कहीं पर भी तिरंगा जलाने का जिक्र नहीं है। खबर में लिखा गया है कि मणिपुर में नागा लोगों ने अपने अलग राष्ट्रध्वज के साथ 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया।
Tools Used
- Twitter Advanced Search
- Facebook Search
- YouTube
- Google keywords Search
Result- False