गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024

होमहिंदीदिल्ली के अशोक नगर में मस्जिद की मीनार पर लगाया गया तिरंगा...

दिल्ली के अशोक नगर में मस्जिद की मीनार पर लगाया गया तिरंगा और भगवा झंडा

Claim

दिल्ली की एक मस्जिद का वीडियो कई दावों के साथ शेयर किया जा रहा है किसी का कहना है कि यह वीडियो दिल्ली के अशोक विहार का है तो किसी ने वीडियो को दिल्ली के अशोक नगर का बताया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो बिहार के समस्तीपुर का है और पुराना है जिसे भ्रम फैलाने के लिए शेयर किया जा रहा है। 

Verification

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थक और विरोधियों की हिंसा की आग ने विकराल रूप ले लिया है। दिल्ली के कई इलाकों में बीते तीन दिनों से जारी हिंसा में अब तक 20 लोग जान गवां चुके हैं जिनमें एक हेड कॉन्सटेबल भी शामिल हैं। रविवार से जारी इस हिंसा में करीब 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें पुलिस के करीब 56 जवान भी हैं। इस बीच ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दो युवकों को मस्जिद की मीनार पर चढ़कर लाउड स्पीकर तोड़ते हुए और झंडा लगाते हुए देखा जा सकता है। नीचे इस वीडियो को शेयर करने वाले पोस्ट देखे जा सकते हैं। 

कुछ कीवर्ड्स की मदद से हमने वायरल हो रही वीडियो के दावे को ट्विटर पर खंगाला। पड़ताल के दौरान हमें Naina नाम के हैंडल पर एक ट्वीट मिला। जिसमें लिखा गया है कि Rana Ayyub फ़ेक न्यूज़ शेयर कर रही हैं।

पड़ताल के दौरान हमें ANI का ट्वीट मिला जिसमें DCP North West, Delhi द्वारा कहा गया है कि अशोक विहार क्षेत्र में किसी मस्जिद को नहीं तोड़ा गया है। 

नीचे आप Times Now द्वारा किए गए ट्वीट को भी देख सकते हैं। जिसमें पुलिस द्वारा कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर मस्जिद में तोड़फोड़ की फर्जी वीडियो शेयर की जा रही है।

नीचे आप Naomi Barton के ट्वीट को भी देख सकते हैं जो कि The Wire की पत्रकार हैं। Barton ने ट्वीट कर वायरल वीडियो को शेयर कर कहा कि उन्होंने खुद मस्जिद की मीनार पर झंडों को लगा हुआ देखा है। ट्वीट में उन्होंने साफ किया कि वीडियो दिल्ली के अशोक विहार का नहीं बल्कि अशोक नगर का है। 

वायरल वीडियो की तह तक जाने के लिए हमने अशोक नगर में रहने वाले कुछ लोगों से बातचीत की। जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो अशोक नगर की पांच नंबर गली के पास बड़ी मस्जिद की है। बातचीत में उन्होंने हमें बताया कि कुछ लोगों की भीड़ बाहर से आई और उन्होंने मस्जिद की मीनार पर तिरंगा और भगवा झंडा लगा दिया।

कुछ लोग वायरल वीडियो को बिहार के समस्तीपुर का बता रहे थे। 1 साल पहले यानि 28 मार्च, 2018 को बिहार के समस्तीपुर में भी मस्जिद की मीनार पर तिरंगा लगाया था। लेकिन समस्तीपुर का वीडियो और अशोक नगर का वीडियो दोनों बिल्कुल अलग हैं। नीचे आप बिहार के समस्तीपुर के वीडियो को देख सकते हैं। 

हमारी पड़ताल में हमने पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो दिल्ली के अशोक विहार की नहीं बल्कि अशोक नगर की है, जो कि शाहदरा के पास है। 

Tools Used

  • Google Search
  • Twitter Search

 

Result: Partially False 

 

(किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in)

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular