शनिवार, अप्रैल 20, 2024
शनिवार, अप्रैल 20, 2024

होमहिंदीपश्चिम बंगाल में व्यक्ति द्वारा बीवी और बच्चे को मारकर दफनाए जाने...

पश्चिम बंगाल में व्यक्ति द्वारा बीवी और बच्चे को मारकर दफनाए जाने की वीडियो क्लिप साम्प्रदायिक एंगल के साथ हुई शेयर

Claim: 

भारत में मुसलमानों को जिंदा दफनाया जा रहा है।

जानिये क्या है वायरल क्लेम:

सोशल मीडिया पर 1 मिनट 40 सैकेंड की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स द्वारा गड्ढा खोदने पर एक महिला और मासूम बच्चे की लाश को निकाला गया है।

पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश संसद सदस्य Nazir Ahmed ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वायरल वीडियो को साझा किया था। इस ट्वीट को एक लाख से अधिक बार देखा गया। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया।

 

देखा जा सकता है कि फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर वायरल वीडियो को अलग-अलग यूजर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।

Verification:

24 फरवरी को नार्थ ईस्ट-दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थक और विरोधी एक दूसरे के सामने आ गए थे, जिसके बाद इस विरोध प्रदर्शन ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था। दरअसल इस पूरी हिंसा को भड़काने के लिए लोग बीजेपी नेता कपिल मिश्रा द्वारा दी गई हेट स्पीच को इसका कारण मान रहे हैं। रविवार को कपिल मिश्रा ने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटने के लिए कहा। कपिल मिश्रा के इस बयान के दूसरे दिन ही हिंसा भड़क गई थी। 

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि भारत में मुसलमानों को जिंदा दफनाया जा रहा है। कुछ टूल्स और कीवर्ड्स की मदद से हमने वायरल वीडियो को खंगालना शुरू किया। पड़ताल के दौरान हमें eisaytimes.indiatimes.com का लेख मिला।

लेख पढ़ने के बाद हमने जाना कि एक युवक ने आपसी झगड़े में पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी थी। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना 31 जनवरी, 2020 को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में हुई थी। खोज में हमने पाया कि हत्यारे का नाम अकबर अली था और उसने अपनी पत्नी और एक महीने के बच्चे की कथित तौर पर हत्या कर शव को दफना दिया था।

স্ত্রী ও সন্তানকে খুন করে পুঁতে দিল যুবক

এই সময় ক্রাইম ডেস্ক: নিজের স্ত্রী ও দেড় মাসের শিশুকন্যাকে খুন করে মাটিতে পুঁতে দেওয়ার অভিযোগ উঠল স্বামীর বিরুদ্ধে। বৃহস্পতিবার এই ঘটনাকে ঘিরে ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়ায় উত্তর দিনাজপুরের ইসলামপুর থানার হলুগছ গ্রামে। ঘটনা জানাজানি হতেই ক্ষোভে ফেটে পড়েন স্থানীয় বাসিন্দারা। উত্তেজিত গ্রামবাসীরা অভিযুক্ত স্বামী আকবর আলির বাড়িতে চড়াও হয়ে ভাঙচুর

वायरल वीडियो की तह तक जाने के लिए हमने कुछ और कीवर्ड्स की मदद ली। अपनी खोज में हमें News18 और Mahanagar 24x7 Bengali की रिपोर्ट मिली। जिसमें पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में हुई घटना के बारे में बताया गया है।

पड़ताल के दौरान कई टूल्स और कीवर्ड्स का उपयोग करते हुए तथ्यों का बारीकी से अध्ययन किया। इस दौरान इसे हमने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का पाया है। खोज में यह पता चला कि एक व्यक्ति ने अपनी बीबी और बच्चे को मारकर दफना दिया था। इस घटना का किसी भी धर्म- सम्प्रदाय से कोई ताल्लुक नहीं है।

Tools Used: 

Google Keywords Search

You Tube Search 

Twitter Search

Facebook Search 

Result: Misleading 

(किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular