Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
हिंदी
Claim:
असम की ये मैडम जी अपने पति और छोटी सी बेटी को छोड़कर एक जाकिर हुसैन के साथ निकाह कर रूबिया बन गई थी! अब हुसैन इनके हूर जैसे खूबसूरत थोबड़े पर लाजवाब पेंटिंग बना रहा है।
#असम की ये मैडम जी अपने पति और छोटी सी बेटी को छोड़कर एक जाकिर हुसैन के साथ निकाह कर #रुबिया बन गईं थी!
अब हुसैन इनके हूर जैसे खूबसूरत थोबड़े पर लाजवाब पेंटिंग बना रहा है pic.twitter.com/sfDxgVKco8
— NEETU (@Nitu603) October 2, 2019
Verification:
सोशल मीडिया पर असम की कांग्रेस विधायक रूमी नाथ की दो तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं। एक तस्वीर में रूमी नाथ पति के साथ खुश नज़र आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में घायल नज़र आ रही हैं। वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि असम की यह मैडम अपने पति और छोटी सी बेटी को छोड़कर जाकिर हुसैन के साथ निकाह कर रूबिया बन गई थी। अब उनका पति उनके चेहरे पर लाजवाब पेंटिंग बना रहा है। ट्विटर पर यह खबर अब तक 375 बार शेयर की जा चुकी है और 695 बार लाइक की गई है।
इस तस्वीर को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
#असम की ये मैडम जी अपने पति और छोटी सी बेटी को छोड़कर एक कटपीस जाकिर हुसैन के साथ निकाह कर #रुबिया बन गईं थी!
अब हुसैन इनके हूर जैसे खूबसूरत थोबड़े पर लाजवाब पेंटिंग बना रहा है pic.twitter.com/nuC9L1tjlZ
— Manjeet Bagga (@Goldenthrust) October 2, 2019
#असम की ये मैडम जी अपने पति और छोटी सी बेटी को छोड़कर एक कटपीस जाकिर हुसैन के साथ निकाह कर #रुबिया बन गईं थी!
अब हुसैन इनके हूर जैसे खूबसूरत थोबड़े पर लाजवाब पेंटिंग बना रहा है pic.twitter.com/N3CXKScKnL
— Gaurav Choudhary (@igauravbjp) October 2, 2019
#असम की ये मैडम जी अपने पति और छोटी सी बेटी को छोड़कर एक कटपीस जाकिर हुसैन के साथ निकाह कर #रुबिया बन गईं थी!
अब हुसैन इनके हूर जैसे खूबसूरत थोबड़े पर लाजवाब पेंटिंग बना रहा है pic.twitter.com/E5JaBEabyY
— Meera Singh (@meeraremi11) October 2, 2019
#असम की ये मैडम जी अपने पति और छोटी सी बेटी को छोड़कर एक कटपीस जाकिर हुसैन के साथ निकाह कर #रुबिया बन गईं थी!
अब हुसैन इनके हूर जैसे खूबसूरत थोबड़े पर लाजवाब पेंटिंग बना रहा है pic.twitter.com/vXLPs9ryjN
— प्रियंका सिंह (हिन्दू शेरनी) (@priyankasinghji) October 2, 2019
वायरल हो रही तस्वीर को हमने कुछ टूल्स की मदद से खंगाला तो हमें आज तक और दैनिक भास्कर का लेख मिला। लेख से हमने जाना कि असम के बारखोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रूमी की फेसबुक पर बांग्लादेशी युवक जैकी उर्फ जाकिर हुसैन से दोस्ती हुई थी। 2 साल की बेटी की मां रूमी ने इस्लाम धर्म कबूल कर जाकिर से निकाह कर लिया था। जिसके बाद रूमी नाथ ने अपना नाम बदलकर राबिया सुल्तान भी कर लिया था।
पड़ताल के दौरान हमने जाना कि रूमी नाथ अपने पति जैकी के साथ एक होटल में रुकी थीं जहां 200 लोगों ने घुसकर उनकी पिटाई कर दी थी। यह खबर 2012 की है लेकिन सोशल मीडिया पर इस खबर को अभी का बताकर साझा किया जा रहा है।
आज तक के लेख से हमने जाना कि रूमी नाथ ने अपने दूसरे पति जैकी उर्फ जाकिर हुसैन पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। लेकिन यह मामला अभी का नहीं बल्कि साल 2014 का है।
हमारी पड़ताल में हमने जाना कि रूमी नाथ ने इस्लाम कबूल करने के बाद अपना नाम रूबिया नहीं बल्कि राबिया सुल्तान रखा था। लोगों को भ्रमित करने के लिए सोशल मीडिया पर सालों पुरानी खबर को तोड़-मरोड़ कर शेयर किया जा रहा है।
Tools Used:
Result: Misleading
JP Tripathi
July 6, 2019
Rangman Das
August 18, 2023
Arjun Deodia
February 21, 2022