Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
हिंदी
Claim–
नेहरू जी ब्राह्मण थे इसीलिए उन्होंने इसरो का निर्माण मनु स्मृति के आधार पर किया था यह ब्राह्मणवादी संगठन है यही वजह है कि ग्रह-नक्षत्रों के चक्कर में पड़ा रहता है नही तो हम चाँद पर जाकर करेंगे क्या वहां से बाल्टी भरकर पानी लाएंगे?
नेहरू जी ब्राह्मण थे इसीलिए उन्होंने इसरो का निर्माण मनुस्मृति के आधार पर किया था यह ब्राह्मणवादी संगठन है यही वजह है कि ग्रह-नक्षत्रों के चक्कर में पड़ा रहता है नही तो हम चाँद पर जाकर करेंगे क्या वहा से बाल्टी भरकर पानी लाएंगे नही न यह बैज्ञानिको की नही ब्राह्मणों की असफलता है। pic.twitter.com/8GBphcHrnS
— पिंकू शुक्ला (@shuklapinku) September 7, 2019
Verification–
ट्विटर पर ‘पिंकू शुक्ल’ नामक युवक ने NDTV चैनल के वरिष्ठ पत्रकार ‘रवीश कुमार’ की तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया है। जिसे अब तक 100 से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। अपने ट्वीट में युवक ने ‘रवीश कुमार’ की तस्वीर को टैग करते हुए है किया है कि नेहरू जी ब्राह्मण थे इसलिए उन्होंने इसरो का निर्माण मनु स्मृति के आधार पर किया है, साथ ही यह भी कहा कि हम चाँद पर जाकर करेंगे क्या वहां से बाल्टी भरकर पानी लाएंगे नही न यह वैज्ञानिकों की नही ब्राह्मणों की असफलता है। रवीश कुमार के तथाकथित बयान की सत्यता जानने के लिए हमने सबसे पहले दावे को गूगल पर खंगाला।
लेकिन गूगल पर इस बयान का रवीश कुमार से सम्बन्ध होने का कोई जिक्र नहीं है। अपनी पड़ताल में हमने रवीश कुमार के ट्विटर हैंडल पर भी खोज की जहां दावे से सम्बंधित कुछ प्राप्त नहीं हुआ।
इसके साथ ही यूट्यूब पर भी चंद्र-यान-2 से सम्बंधित रवीश कुमार के सभी शो को देखा लेकिन किसी भी शो में इस बयान से सम्बंधित कोई तथ्य प्राप्त नहीं हुआ।
फिर Newschecker.in की टीम ने इस बात की पुष्टि के लिए NDTV के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार से सीधी बात की। इस दौरान उन्होंने वायरल बयान पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए बोला कि “मैंने इस तरह की कोई बात कभी नहीं कही है। आईटी सेल आए दिन ऐसे बयान बना कर डालते रहते हैं ताकि मेरे बारे में भ्रम फैलता रहे।”
Tools Used
Result: False
JP Tripathi
July 6, 2019
Rangman Das
August 18, 2023
Arjun Deodia
February 21, 2022