Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
हिंदी
Claim–
मरीज़ के पास थाली नहीं थी तो फर्श पर परोसा गया खाना। यह झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक संदेश बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में एक महिला फर्श पर परोसे हुए भोजन को खाते हुए दिखाई दिख रही है। दावा है कि सरकार को शर्मशार कर देने वाली यह तस्वीर झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की है। वायरल संदेश का सच जानने के लिए तस्वीर को गूगल पर खोजा। इस दौरान पत्रिका में प्रकाशित साल 2016 का एक लेख प्राप्त हुआ। लेख पढ़ने पर पूरे मामले की जानकारी हुई।
लेख के मुताबिक राँची के रिम्स अस्पताल के आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती पलमति देवी द्वारा रिम्स के किचन स्टाफ से खाना मांगने पर पहले उसे डांट-फटकार लगाया गया फिर महिला के पास बर्तन न होने पर उससे फर्श साफ़ करने को कहा गया। इसके बाद किचन स्टाफ ने उसे फर्श पर ही दाल-चावला परोस दिया।
भूख से बदहाल महिला को मज़बूरी में फर्श पर परोसे हुए भोजन को खाना पड़ा। मामले की तह तक जाने के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजा। खोज के दौरान प्रभात खबर की वेबसाइट में भी साल 2016 में प्रकाशित एक लेख से मामले की पुष्टि हुई।
उपरोक्त खबरों को पढ़ने पर पता चला कि घटना सच है लेकिन 3 साल पुरानी है जिसे इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
Tools Used
Result- Partly False
JP Tripathi
July 6, 2019
Rangman Das
August 18, 2023
Arjun Deodia
February 21, 2022