शुक्रवार, मार्च 29, 2024
शुक्रवार, मार्च 29, 2024

होमहिंदीक्या त्रिपुरा में NRC लागू होने से छिन जायेगा बिप्लब देब का...

क्या त्रिपुरा में NRC लागू होने से छिन जायेगा बिप्लब देब का मुख्यमंत्री पद ? इस लेख से जानें वायरल दावे का सच

Claim:

बिप्लब कुमार देब कहते हैं, “अगर मैं एनआरसी लागू करता हूं, तो सबसे पहले मैं अपना सीएम पद खो दूंगा”।

Verification:

सोशल मीडिया पर इन दिनों त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब की नागरिकता को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे है। फेसबुक और ट्विटर पर उनकी वीडियो क्लिप शेयर की जा रही है। वायरल वीडियो में वे यह दावा करते हुए नज़र आ रहे हैं कि अगर मैं एनआरसी लागू करता हूं, तो सबसे पहले मैं अपना सीएम पद को खो दूंगा।” दावा किया जा रहा है कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की नागरिकता भारत की नहीं बल्कि बांग्लादेश की है।

देखा जा सकता है कि फेसबुक और ट्विटर पर वायरल वीडियो कई यूजर्स द्वारा शेयर की गई है। 

कुछ अलग-अलग कीवर्ड्स की मदद से हमने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को खंगाला। पड़ताल के दौरान हमें नवभारत टाइम्स और Indian Express का लेख मिला। लेख पढ़ने के बाद हमने पाया कि पिछले साल भी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के जन्मस्थान को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बिप्लब कुमार देब ने साफ किया था कि वह भारतीय हैं और उनका जन्म भारत में ही हुआ था। साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके विकिपीडिया पेज के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने बताया कि 3 दिन के अंदर 37 बार उनके विकिपीडिया पेज पर फेरबदल किए गए।   

हमारी पड़ताल यहीं नहीं थमी और तह तक जाने के लिए हमने YouTube खंगाला। इस दौरान हमें आज तक का एक वीडियो मिला। वीडियो देखने के बाद हमने जाना की बिप्लब कुमार देब ने अपनी नागरिकता को लेकर हो रहे फेरबदल की जानकारी दी थी। 

सोशल मीडिया पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की नागरिकता को लेकर वायरल हो रहे दावे पूरी तरह आधारहीन हैं।

Tools Used:

  • Google Keywords Search
  • YouTube Search

Result: Misleading 

(किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular