Fact Check
जानें, ‘फ़िरोज़ गांधी’ के नाम के पीछे का सच

Viral News:
इंदिरा गांधी के पति और राहुल गाँधी के दादा फिरोज गांधी मुस्लिम थे और उनका असली नाम फ़िरोज़ खान था।महात्मा गांधी ने उन्हें गोद लिया था जिसके बाद उन्होने गांधी उपनाम अपनाया।
Investigation:
वैसे तो फिरोज गांधी को लेकर तमाम तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर आसानी से दिख जाती हैं। किन्तु उनके मुस्लिम होने का दावा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल है।
हमने अपनी पड़ताल के प्रथम चरण में फिरोज गांधी के विकिपीडिया पेज को खंगाला, वहां से हमें उनके धर्म को लेकर कुछ निर्णायक तथ्य मिले। किन्तु दावे की पूरी तरह से परख के लिए हमने अपनी पड़ताल जारी रखी। इसी क्रम में हमने उनके जीवन से जुड़े कई लेखों एवं पुस्तकों का अध्ययन किया। जिसके फलस्वरूप हमें यह पता चला की वो दरअसल एक पारसी थे।
अपनी पड़ताल के अगले चरण में हमने स्वीडन के एक लेखक बर्टिल फॉक की पुस्तक “ Feroze the Forgotten Gandhi” का अध्ययन किया, जिसमें फॉक ने उनके पिता का नाम जहांगीर ‘Ghandy’ एवं माता का नाम रतिमाई बताया है। यद्यपि कई लेखों में महात्मा गांधी के द्वारा फिरोज और इंदिरा का विवाह कार्य एवं उनको अपना उपनाम देने की बात कही गई है। कई लेख ये भी कहते हैं कि फिरोज़ गांधी, महात्मा गांधी से बेहद प्रभावित थे इसलिए उन्होने अपना नाम घांदी से गांधी कर लिया था। किन्तु उपनाम के उच्चारण में ये बदलाव कैसे हुआ, इसका कोई ठोस सबूत हमें नहीं मिला।
अपनी पड़ताल से हमें यह बात पता चली की फिरोज गांधी का असली नाम फिरोज खान नहीं बल्कि फिरोज जहांगीर ‘Ghandy’ था।
Result: Fake