Claim
सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का एक कथित ट्वीट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया।

Fact
यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप, दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल ट्वीट की सत्यता जांचने के लिए हमने अखिलेश यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगालाना शुरू किया। इस दौरान हमें अखिलेश यादव द्वारा किया गया ऐसा कोई ट्वीट प्राप्त नहीं हुआ, जिसमें उन्होंने चुनाव में हार के बाद सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया हो।
पड़ताल के दौरान हमने अखिलेश यादव के आधिकारिक हैंडल से 11 मार्च 2022 को किए गए एक ट्वीट और सोशल मीडिया पर वायरल ट्वीट का तुलानात्मक विश्लेषण किया। वायरल ट्वीट में अखिलेश यादव का यूजर नेम और हैंडल क्रमश: AkalLesh Yadav और yadavakalesh लिखा था। जबकि अखिलेश यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का यूजर नेम और हैंडल क्रमश: Akhilesh Yadav और yadavakhilesh है। वहीं, वायरल ट्वीट में अखिलेश यादव द्वारा एंड्रॉयड से ट्वीट किया नज़र आ रहा है, जबकि 11 मार्च 2022 को अखिलेश यादव के आधिकारिक हैंडल से आईफोन द्वारा ट्वीट किए गए हैं।

इस तरह हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट को एडिट करके भ्रामक दावा शेयर किया जा रहा है।
Result- Manipulated/Altered Media
यदि आपको यह फैक्ट चेक पसंद आया है और आप इस तरह के और फैक्ट चेक पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: [email protected]