Claim
रामनवमी के दौरान दुबई के बुर्ज खलीफा पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित की गई।
Fact
बुर्ज खलीफा की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे के साथ शेयर की गई है।
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि रामनवमी के दौरान दुबई के बुर्ज खलीफा पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित की गई। तस्वीर में गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर भगवान राम की आकृति नज़र आ रही है और उसके साथ ‘जय श्री राम’ लिखा नज़र आ रहा है।

दरअसल, रामनवमी का त्योहार देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कुछ जगहों पर हिंसा की घटना भी सामने आई हैं। इसी बीच बुर्ज खलीफा की एक तस्वीर को रामनवमी के साथ जोड़कर शेयर किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार बुर्ज खलीफा पर तस्वीरें प्रदर्शित किए जाने का दावा वायरल हुआ था, जिनमें कई दावे भ्रामक साबित हुए थे। इन दावों को लेकर की गई हमारी पड़ताल को यहां और यहां पढ़ा जा सकता है।
Fact Check/Verification
दावे की सत्यता जानने के लिए हमने बुर्ज खलीफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल को खंगाला, लेकिन हमें ऐसी कोई तस्वीर नज़र नहीं आई। इसके अलावा, हमें कोई प्रमाणिक रिपोर्ट भी नहीं मिली, जिसमें वायरल दावे की पुष्टि होती हो।
इसके बाद हमने तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। हमें Adobe Stock की वेबसाइट पर वायरल तस्वीर से मिलती-जुलती तस्वीर मिली। तस्वीर में दी गई जानकारी के अनुसार, इसे बुर्ज खलीफा पर रात्रि का नजारा बताया गया है।
इसके अलावा, यह तस्वीर Istock पर मौजूद है। वहां दी गई जानकारी के मुताबिक, तस्वीर 28 दिसंबर 2015 की है।

दोनों तस्वीरों का तुलनात्मक विश्लेषण नीचे देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या बुर्ज खलीफा पर लगाई गई मुस्कान खान की तस्वीर? एडिटेड वीडियो हुआ वायरल
Conclusion
इस तरह निष्कर्ष निकलता है कि बुर्ज खलीफा की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे के साथ शेयर की गई है।
Result- Altered Image
Our Sources
Image Uploaded on IStock
Image Uploaded on AdobeStock
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in