Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
जम्मू में हुए भूस्खलन का वीडियो।
5 साल पुराना यह वीडियो नार्वे का है।
बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में लैंडस्लाइड के चलते भारी जनहानि हुई थी। भारी बारिश और भूस्खलन से वैष्णों देवी यात्रा के लिए गए कई श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस प्राकृतिक आपदा के बाद जम्मू-कटरा हाइवे को बंद कर दिया और कई ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ी। इसी बीच पानी में बहते घरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही में जम्मू में हुए भूस्खलन का दृश्य है। फेसबुक पोस्ट का आर्काइव यहां देखें। ऐसे अन्य वायरल पोस्ट्स को यहां और यहां देखा जा सकता है।

जम्मू में हुए भूस्खलन का बताकर पानी में बहते घरों के वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इसके कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर ढूंढा। इस दौरान The Irish sun की वेबसाइट पर 4 जून 2020 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में वायरल वीडियो मिला। इस रिपोर्ट में वीडियो को नार्वे में हुए भूस्खलन का बताया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया गया है कि लैंडस्लाइड की यह घटना नार्वे के अल्टा नगरपालिका स्थित क्राकनेसट के पश्चिमी हिस्से में शुरू हुई थी, जिसके चलते कुछ घर समुद्र में गिरने लगे। हालांकि, इस लैंडस्लाइड में कोई हताहत नहीं हुआ था।
पढ़ें- बिजली के खंभे में बांधकर युवक की पिटाई करते लोगों का यह वीडियो यूपी का नहीं है

जम्मू में हुए भूस्खलन का बताकर शेयर किए वीडियो की पड़ताल के दौरान हमें बीबीसी की वेबसाइट पर भी 4 जून 2020 को प्रकाशित खबर में यह वीडियो मिला। रिपोर्ट में बताया गया है कि पानी में बहते घरों का यह वीडियो नार्वे के अल्टा का है, जहां शक्तिशाली लैंडस्लाइड के चलते 8 घर समुद्र में बह गए थे।

पानी में बहते घरों के इस वीडियो की पड़ताल के दौरान हमें The Telegraph के यूट्यूब चैनल पर भी 5 जून 2020 को अपलोड किया गया यह वीडियो मिला। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में इसे नार्वे के अल्टा का बताया गया है, जहां भयंकर लैंडस्लाइड के चलते 8 घर समुद्र में बह गए थे। यहां बताया गया है कि इस वीडियो को अल्टा के एक स्थानीय निवासी जान एगिल बक्केडाल ने शूट किया था।
इस तरह हमारी जांच में यह स्पष्ट हो गया कि पानी में बहते घरों का यह वीडियो जम्मू में हुए भूस्खलन का नहीं है। पांच साल पुराना यह वीडियो नार्वे के अल्टा का है।
Sources
Report- The Irish Sun On June 4, 2020
Report- BBC On June 4, 2020
Report- The Telegraph On June 5, 2020
JP Tripathi
December 4, 2025
Runjay Kumar
September 4, 2025
JP Tripathi
September 4, 2025