सोशल मीडिया पर गणेश की मूर्ति की गिरफ्तारी का दावा तेजी से वायरल हुआ। पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि कर्नाटक पुलिस ने विसर्जन के दौरान गणेश की मूर्ति को गिरफ्तार कर लिया। देश के बड़े वामपंथी नेता सीताराम येचुरी का बीते दिनों देहावसान हो गया। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि उनका अंतिम संस्कार ईसाई रीति रिवाज के अनुसार किया गया। राहुल गांधी का एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जाने लगा कि वह हिन्दुओं के धार्मिक ग्रंथों पर विश्वास नहीं करते। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक सूची वायरल हो गई। दावा किया गया कि निर्वाचन आयोग ने राज्य में चुनावों का ऐलान कर दिया है। हमारी पड़ताल में ये दावे फर्जी साबित हुए। पूरा फैक्ट चेक इस रिपोर्ट में पढ़ें।

क्या कर्नाटक पुलिस ने विसर्जन के समय गणेश जी की मूर्ति को किया गिरफ्तार?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि कर्नाटक पुलिस ने गणेश विसर्जन के समय गणेश जी की मूर्ति को गिरफ्तार कर लिया। हमारी जांच में ये दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें हिंदुओं के किसी भी धार्मिक ग्रंथ पर नहीं है विश्वास?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें हिंदुओं के किसी भी धार्मिक ग्रंथ पर विश्वास नहीं है। हमारी पड़ताल में ये दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का नहीं हुआ ऐलान
सोशल मीडिया पर एक सूची शेयर कर दावा किया गया कि झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। हमारी जाँच में ये दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सीताराम येचुरी का अंतिम संस्कार ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार किये जाने का दावा फर्जी
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि सीताराम येचुरी का अंतिम संस्कार ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। हमारी पड़ताल में ये दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

बांग्लादेश में बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई का वीडियो भारत का बताकर सांप्रदायिक दावे से वायरल
एक वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि भारत में एक हिंदू शख्स ने बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति के साथ मारपीट की। हमारी जाँच में ये दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z