Wednesday, December 10, 2025

News

Weekly Wrap: वोट चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए चिराग पासवान या ब्राजीलियन मॉडल ने राहुल गांधी को बताया नाकाम नेता?

banner_image

सोशल मीडिया पर लोजपा (आर) के नेता चिराग पासवान का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के जरिए दावा किया गया कि चिराग को वोट चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते 5 नवंबर को एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एक ब्राजीलियन मॉडल लेरिसा नेरी की तस्वीर का इस्तेमाल करके हरियाणा में ‘वोट चोरी’ की गई थी। इसके बाद ब्राजीलियन मॉडल का एक वीडियो शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि मॉडल ने राहुल गांधी को नाकाम नेता कहा है।

कोचिंग से घर वापस लौट रही एक युवती पर गोली चलाते एक युवक का वीडियो भी काफी वायरल हुआ। दावा किया गया कि फरीदाबाद में युवती पर जानलेवा हमला करने वाला युवक मुस्लिम है। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके साथ सूटकेस ढोते हुए पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हो गया। दावा किया गया कि बिहार पुलिस उनका सामान ढो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि उन्होंने राफेल को लेकर पीएम मोदी पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। हमारी पड़ताल में ये दावे गलत साबित हुए।

चिराग पासवान

क्या वोट चोरी के आरोप में चिराग पासवान को गिरफ्तार किया गया?

एक वीडियो शेयर कर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वोट चोरी के आरोप में चिराग पासवान गिरफ्तार हो गए हैं। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या ब्राजीलियन मॉडल लेरिसा नेरी ने राहुल गांधी को बताया नाकाम नेता?

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ब्राजीलियन मॉडल लेरिसा नेरी ने राहुल गांधी को नाकाम नेता बताया है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

फ़रीदाबाद में नाबालिग छात्रा पर गोली चलाने का आरोपी मुस्लिम नहीं है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि फरीदाबाद में कोचिंग से घर लौट रही 19 वर्षीय हिंदू छात्रा को मुस्लिम व्यक्ति ने गोली मार दी। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। रिपोर्ट यहां पढ़ें।

क्या अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस ने उनका सामान ढोया?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस उनका सामान ढो रही है। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

राफेल को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू का पीएम मोदी पर ब्लैकमेल का आरोप लगाने वाला यह वीडियो डीपफ़ेक है

सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान में बैठने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है, और कहा है कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके लिए मोदी सरकार ज़िम्मेदार होगी। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

20,439

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage