Fact Check
पहलगाम जिपलाइन ऑपरेटर की NIA ऑफिस में हुई पिटाई या फिर बजरंग दल ने मस्जिद में लगाई आग? पढ़ें, इस हफ्ते के टॉप 5 फैक्ट चेक
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी तल्ख हो चले हैं। दोनों देशों ने एक दूसरे पर कई तरह के प्रतिबंधों का ऐलान किया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें अलग-अलग दावों के साथ शेयर की जाने लगीं। एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि पहलगाम के जिप ऑपरेटर (जिसका एक वीडियो हमले बाद वायरल हुआ था) की NIA ऑफिस में जमकर पिटाई हुई। एक पोस्ट के जरिए कहा जाने लगा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हथियार डिपो को उड़ा दिया। इसके अलावा, एक वीडियो यह कहकर शेयर किया जाने लगा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मस्जिद में आग लगा दी। पहलगाम हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप का एक वीडियो काफी सुर्ख़ियों में रहा। वीडियो के साथ दावा किया गया कि सिंधु जल समझौता निलंबित होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है। हालांकि, हमारी जांच में ये दावे फर्जी साबित हुए।

क्या NIA की हिरासत में जिपलाइन ऑपरेटर की हुई पिटाई?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि पहलगाम हमले के बाद NIA की हिरासत में जिपलाइन ऑपरेटर की पिटाई की गई। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहाँ पढ़ें।

क्या पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हथियार डिपो को उड़ा दिया?
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर के लीपा घाटी में पाकिस्तान के हथियार डिपो को उड़ा दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या बजरंग दल ने मस्जिद में लगाई आग?
एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मस्जिद में आग लगा दी। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या सिंधु जल समझौता निलंबित होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि सिंधु जल समझौता निलंबित होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या भारत ने पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट को किया ढेर?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि भारतीय वायुसेना ने POK के नारण सेक्टर में पाकिस्तान के फाइटर जेट को ढेर कर दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।