Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए यह दावा किया गया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी को सबसे खराब पार्टी बताया है। वायरल वीडियो में मनीष सिसोदिया एक प्रेस वार्ता को संबंधोत करते हुए नज़़र आ रहे हैं।
फेसबुक यूजर आशुतोष मणि त्रिपाठी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता मनीष सिसोदिया ने भी माना कि भाजपा देश की सबसे अच्छी पार्टी है जबकि आम आदमी पार्टी सबसे खराब पार्टी है।’
Courtesy: Screenshot Facebook Post/आशुतोष मणि त्रिपाठी)
ट्विटर पर भी यह वीडियो वायरल हो रहा है।
ट्वीट का आर्काइव यहाँ देखा जा सकता है।
बीते दिनों देश के कुछ राज्यों में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद दिल्ली सरकार ने यह जानने के लिए कि कौन सी पार्टी हिंसात्मक गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है, एक सर्वे की शुरुआत की। एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आप नेता आतिशी ने बताया कि देश भर में हो रही हिंसा के अलावा कुछ दिन पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमला किया था। आतिशी ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, “लोग आजकल कहने लगे हैं कि बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है, ये अब भारतीय गुंडा पार्टी हो गई है. इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी अब एक सर्वे की शुरुआत करने जा रही है। हम लोगों से पूछने वाले हैं कि वे बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बारे में क्या सोचते हैं।”
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी को सबसे खराब पार्टी बताया है।
क्या दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी को सबसे खराब पार्टी बताया है? सच जानने के लिए ‘मनीष सिसोदिया सर्वे’ कीवर्ड को गूगल पर खोजने के दौरान हमें ETV द्वारा 05 मई 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट प्राप्त हुई। बतौर रिपोर्ट, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक सर्वे कराया है, जिसमें 91 फीसदी लोगों ने माना कि बीजेपी देश में आरजकता फैला रही है। दिल्ली में ये सर्वे 21 अप्रैल से शुरू किया गया था, जिसमें 11 लाख से अधिक लोगों ने अपना ओपिनियन दिया था। ETV की इस रिपोर्ट में एक वीडियो भी संलग्न है, जिसमें मनीष सिसोदिया दिल्ली में हुए सर्वे पर अपनी बात रखते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहीं भी ये जिक्र नहीं किया कि आम आदमी पार्टी सबसे अधिक गुंडों वाली पार्टी है।
यूट्यूब पर ‘AAP सर्वे BJP’ कीवर्ड खोजने पर हमें AAM AADMI PARTY के यूट्यूब चैनल द्वारा 4 मई 2022 को अपलोड किया गया एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो के मुताबिक, AAP के सर्वे में 91% लोगों ने माना कि BJP दंगा करवाती है। वीडियो में एक मिनट 10 सेकेंड से दो मिनट 30 सेकेंड के हिस्से में मनीष सिसोदिया कह रहे हैं, “दो हफ्ते पहले हमने एक सर्वे कराया था। 21 अप्रैल से इस सर्वे का काम शुरू किया था और इसमें हमने जनता से तीन सवाल पूछे थे कि कौन सी पार्टी देश भर में गुंडागिरी और दंगे करवाती है। किस पार्टी में लंफगे, गुंडे और अनपढ़ लोग हैं और किस पार्टी में शरीफ़, पढ़े लिखे और ईमानदार लोग हैं। ये सर्वे हमने फोन कॉल से और फील्ड सर्वे के रूप में कराया। तो दो सप्ताह में इसमें चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। करीब 11 लाख लोगों से हमने बात की। एग्जैक्टली देखें तो 11 लाख 54 हजार 231 लोगों से इस सर्वे में बात की। दिल्ली की जनता का सर्वे है ये। जनता बहुत स्पष्ट रूप से इस बात को समझती है कि भारतीय जनता पार्टी ही इस देश में दंगे कराती है, भारतीय जनता पार्टी ही गुंडई कराती है। 91 परसेंट लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुंडागिरी और दंगे कराती है। 8 परसेंट लोगों ने कहा कांग्रेस और अन्य के लिए एक परसेंट ने कहा। दूसरा सवाल था कि किस पार्टी में सबसे ज्यादा लंफंगे, गुंडे और अनपढ़ लोग हैं। तो भारतीय जनता पार्टी की छवि देखिए कि 89 परसेंट लोग कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी में सबसे ज्यादा लंफगे गुंडे और अनपढ़ लोग हैं, पांच परसेंट कांग्रेस, दो परसेंट आप, और चार परसेंट अन्य। तीसरा सवाल था कि किस पार्टी में सबसे ज्यादा शरीफ़, पढ़े लिखे और ईमानदार लोग हैं, जिसमें आप को 73 परसेंट लोगों ने कहा, कांग्रेस 15 परसेंट, भाजपा 10 परसेंट और अन्य दो परसेंट।”
AAM AADMI PARTY द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में से 1 मिनट 09 सेकेंड से 2 मिनट 30 सेकेंड के वीडियो को एडिट किया गया है। असल में मनीष सिसौदिया ने स्पष्ट रूप से बताया है कि दिल्ली सरकार द्वारा किए गए सर्वे में 91 फीसदी लोग मानते हैं कि बीजेपी देश में दंगे करवाती है।
यह भी पढ़ें : जोधपुर में हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी को लगी चोट को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाया गया भ्रम
इसके अलावा, 05 मई 2022 को एबीपी न्यूज द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार द्वारा कराए गए सर्वे पर तंज कसते हुए कहा कि पब्लिक जानती है कि दिल्ली में दंगे कौन कराता है। उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा कराए गए सर्वे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि सर्वे करने वाली कंपनी कौन सी थी। बतौर रिपोर्ट, आदेश गुप्ता ने कहा, “सिसोदिया जी आप इस मामले में गवाह हैं कि आप की पार्टी गुंडों की पार्टी है।”
इस तरह हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान को एडिट कर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है। दिल्ली सरकार के सर्वे में बीजेपी को सबसे अधिक गुंडागर्दी और दंगे कराने वाली पार्टी बताया गया है।
Our Sources
ETV report published on 5 May 2022
AAM AADMI Party Video Uploaded on 4 May 2022
Abp News Report published on 05 May 2022
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Runjay Kumar
November 15, 2025
Raushan Thakur
November 10, 2025
Runjay Kumar
October 29, 2025