Claim
मोदी ने किया ऐलान आज रात से पूरे भारत में शराब बंद।
Verification
पीएम मोदी ने पूरे देश में शराबबंदी का ऐलान किया है। इस बाबत एक चित्र बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि वायरल हो रहा चित्र हिंदी समाचार चैनल आजतक का बताया जा रहा है। चित्र को क्रॉप करने के बाद आये आरंभिक परिणामों को नीचे देखा जा सकता है।
वायरल हो रही तस्वीर को कुछ इस तरह सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है।
बारीकी से देखने पर चित्र के ऊपर लिखी गई लाइन ‘आज रात से पूरे भारत में शराब बंद’ का रंग आजतक समाचार की ग्राफिक्स से मैच नहीं करता। इसके साथ ही आजतक समाचार के लोगो के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। चित्र के बायीं तरह दूरदर्शन का लोगो भी साफ़ दिखाई दे रहा है। यह लोगो इस बात की तरफ इशारा करता है कि समाचार की फीड दूरदर्शन से ली गई है। ख़ास बात यह है कि इस तरह की खबर को साल 2017 में भी काफी शेयर किया गया था। चित्र को बारीकी से देखने पर पता चलता है कि इसके दोनों किनारों पर कुछ भारतीय करेंसी नजर आ रही है।
हालांकि सच क्या है हमने इसकी पड़ताल जारी रखी। खबर खंगालने पर एक वीडियो हमारे हाथ लगा। इस वीडियो में नरेंद्र मोदी बिहार में हुई नोटबंदी पर वहां के सीएम नीतीश कुमार की तरीफ कर रहे हैं।
गूगल खंगालने पर हमें कहीं भी मोदी का ऐसा बयान नहीं दिखाई दिया जिसमें उन्होंने पूरे देश में शराबबंदी की बात कही हो। बारीकी से खोजने के बाद हमारे हाथ एक वीडियो लगा। यह वीडियो 31 दिसम्बर साल 2017 का है। इस वीडियो में नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम सन्देश दे रहे हैं।
वीडियो को पूरा देखने के बाद कहीं भी मोदी ने शराबबंदी का जिक्र नहीं किया है। वीडियो में उन्होंने क्या कहा, जानने के लिए जनसत्ता का यह
लेख पढ़ा जा सकता है। हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि वायरल हो रही खबर में फोटो को एडिट कर गलत तरीके से भ्रम पैदा किया जा रहा है।
Tools Used
- InVID
- Google Reverse Search
- Twitter Advanced search
- Google search
- Youtube Search
Result- Fake