Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि भारी बारिश के बीच मुंबई में पानी में सिग्नल बह गया।
(Hello Traffic Police of Mumbai, How much fine if the signal crosses the road?)
मुंबई ट्रैफिक पुलिस, अगर सिगनल रोड क्रॉस करता है तो कितना जुर्माना लगेगा?
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे उन्होंने मुंबई का बताया है। वीडियो में एक ट्रैफिक सिगनल लाइट का पोल बाढ़ के पानी में बहता दिखाई दे रहा है।
Hello Traffic Police of Mumbai,
How much fine if the signal crosses the road? pic.twitter.com/zDQ51YLEng
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) September 5, 2019
ये वीडियो इससे पहले भी मुंबई का बताकर शेयर किया जा चुका है
In Mumbai a traffic signal crossed the road yesterday. Setting trends! pic.twitter.com/hCvp84pmgU
— Jayaraj Menon ️ (@JayarajMenon3) September 5, 2019
Breaking surprising News..
In Mumbai, first time in history, a traffic signal is crossing the road.#MumbaiRains #MumbaiTraffic #Mumbai pic.twitter.com/wa5XBu4YGa— J P Singh Adv (@singhjph) September 4, 2019
वीडियो को अलग–अलग सर्च इंजन पर ढूंढने पर हमें कई परिणाम मिले
वीडियो को ज्यादातर मीम बनाने वाली वेबसाइट्स ने शेयर किया था। इमेज सर्च से कोई परिणाम नहीं मिलने के बाद हमनें Google पर Keywords की मदद से खोज की।
सामने आए परिणामों के मुताबिक मुंबई का बताकर शेयर किया जा रहा वीडियो दरअसल चीन के युलिन शहर का है। China Global Television Network के मुताबिक मई 2018 में आई बाढ़ में एक अस्थाई ट्रैफिक सिगनल भी बह गया। इस बाढ़ ने इलाके के 70,000 से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया था।
ऑनलाइन वीडियो न्यूज़ कम्यूनिटी Newsflare ने भी इस वीडियो को अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया था।
JP Tripathi
April 22, 2021
Raushan Thakur
April 16, 2025
Komal Singh
April 16, 2025