Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल में एक हिन्दू लड़की ने जब एक मुस्लिम लड़के के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस वीडियो को लव जिहाद से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।
एक यूजर ने वीडियो को लव जिहाद का एंगल देते हुए लिखा, ‘मोहम्मद फैज़ अहमद ने अपने प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद हिंदू लड़की पर हमला किया, उत्पीड़न का विरोध करने पर उसके भाई पर भी हमला किया गया। यह सब अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल में हुआ, जब लड़की कॉलेज में प्रवेश करने जा रही थी, तभी उस मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया।’
उपरोक्त ट्वीट के आर्काइव को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त दावे को फेसबुक पर भी शेयर किया गया है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
18 अगस्त 2017 को aajtak.in द्वारा प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, लव जिहाद शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। लव और जिहाद, लव शब्द अंग्रेजी भाषा से लिया गया है तो जिहाद शब्द अरबी भाषा से। अंग्रेजी भाषा में लव शब्द का अर्थ मोहब्बत होता है और अरबी भाषा में जिहाद शब्द का अर्थ किसी मकसद को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देना होता है।
बतौर रिपोर्ट, हिंदुस्तान में लव जिहाद की जो परिभाषा है वह यह है कि जब किसी धर्म विशेष को मानने वाला, किसी दूसरे धर्म की लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाकर, उस लड़की का धर्म परिवर्तन करवा देता है तो इस पूरी प्रक्रिया को लव जिहाद कहा जाता है।
लव जिहाद के कुछ चर्चित मामले भी रहे हैं, उनमें से एक मामला अखिला अशोकन उर्फ हादिया का भी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अखिला अशोकन एक हिन्दू लड़की थी और उसने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम धर्म अपना लिया। मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद अखिला अशोकन का नाम हादिया हो गया। अखिला के घर वालों ने इसके खिलाफ केरल हाई कोर्ट में केस किया कि उनकी बेटी का ब्रेनवॉश किया गया है। केरल हाईकोर्ट ने 25 मई 2017 को अखिला अशोकन उर्फ हादिया की शादी को रद्द कर दिया था।
हादिया ने केरल कोर्ट के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 8 मार्च 2018 को timesofindia द्वारा प्रकाशित लेख के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने हादिया की शादी रद्द करने से संबंधित केरल उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया था। इसी क्रम में, अब सोशल मीडिया पर यह दावा शेयर किया गया है कि प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया।
प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर पश्चिमी बंगाल में मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया, दावे के साथ वायरल हो रहे वीडियो का सच जानने के लिए, हमने इसे invid टूल की मदद से कुछ की-फ्रेम्स में बदला। इसके बाद एक की-फ्रेम के साथ गूगल रिवर्स सर्च किया। लेकिन हमें वायरल वीडियो से संबंधित कोई रिपोर्ट नहीं मिली।
इसके बाद हमने एक की-फ्रेम के साथ कुछ कीवर्ड्स का प्रयोग करते हुए गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें बीते 30 नवम्बर को Thetlegraphindia.com द्वारा प्रकाशित एक लेख प्राप्त हुआ। प्राप्त लेख के मुताबित, पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में फ़ाज़द्दीन हुसैन नाम के एक लड़के ने अपने साथ पढ़ रही लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया। उपरोक्त लेख के मुताबिक, फजद्दीन हुसैन ने कबूल किया कि लड़की ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था इसलिए उसने ऐसा किया। उपरोक्त लेख में कहीं भी, ‘मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया’ ऐसा जिक्र नहीं किया गया था।
लव जिहाद के नाम पर वायरल हुए कई अन्य फेक दावों का फैक्ट चेक..
इसके बाद हमने कुछ अन्य कीवर्ड्स के साथ वीडियो का सच खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें फेसबुक पर Bengal Times 24×7 का 3 मिनट 29 सेकंड का एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो में उस लड़की का इंटरव्यू मौजूद है, जिसपर हमला किया गया था।
प्राप्त वीडियो में लड़की ने बताया, “फजद्दीन उसको बहुत दिनों से बोला करता था कि मैं तुमसे प्यार करता हूँ और मैं उसे हर बार मना कर देती थी। घटना वाले दिन अचानक से उसने मुझ पर ब्लेड से हमला कर दिया।” वीडियो के 2 मिनट 22 सेकंड पर लड़की ने अपना नाम एलिना जास्मिन बताया। लड़की का नाम जानने के बाद पता चला कि मुमकिन है कि लड़की भी मुस्लिम समुदाय की ही हो।
इसके बाद हमने प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर पश्चिमी बंगाल में मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया, दावे का सच जानने के लिए फलाकाटा थाने में संपर्क किया। इस दौरान हमारी बात वहाँ मौजूदा पुलिस अधिकारी सनातन सिंह से हुई। उन्होंने हमें बताया, “लड़का और लड़की दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं और इस केस में कोई साम्प्रदायिक एंगल नहीं है।”
इस तरह हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर पश्चिमी बंगाल में मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया, दावे के साथ शेयर किए गए वीडियो में लव जिहाद का कोई एंगल नहीं है। युवक और युवती दोनों एक ही धर्म से ताल्लुक रखते हैं। अब इस वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Direct Contact
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
November 27, 2024
Komal Singh
October 28, 2024
Komal Singh
October 18, 2024