Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Elections 2022
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।
एक फेसबुक यूजर ने सोनू सूद की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘सोनू सूद पंजाब कांग्रेस में शामिल हुए।’
उपरोक्त पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त दावे को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने सोनू सूद के साथ अपनी तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस परिवार में आपका स्वागत है।
उपरोक्त ट्वीट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त ट्वीट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है।
8 जनवरी 2022 को livehindustan.com द्वारा प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, पंजाब में सभी विधानसभा सीटों के लिए चुनाव एक ही चरण में पूरा हो जाएगा। पंजाब में मतदान 14 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि अभिनेता सोनू सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।
क्या अभिनेता सोनू सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं? इस दावे का सच जानने के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स की मदद से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें ऐसी कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें ‘अभिनेता सोनू सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं’ ऐसा लिखा गया हो।
गूगल सर्च के दौरान प्राप्त Zee news हिंदी के एक लेख के मुताबिक, 10 जनवरी 2022 को सोनू सूद की बहन मालविका सूद पंजाब कांग्रेस में शामिल हुई हैं। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे।
इसके बाद हमने पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला, जिसमें सोनू सूद के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दी गई हो।
हालांकि, इस दौरान हमें पंजाब कांग्रेस द्वारा किया गया एक ट्वीट जरूर मिला। प्राप्त ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, ‘मालविका सूद सचर का कांग्रेस परिवार में स्वागत है, जिन्होंने आज कांग्रेस पार्टी जॉइन किया है।’ ट्वीट पोस्ट में कहीं भी सोनू सूद को कांग्रेस पार्टी का नेता और सदस्य नहीं बताया गया है।
अधिक जानकारी के लिए हमने पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता गुरविंदर बाली से संपर्क किया। बात-चीत के दौरान उन्होंने हमें बताया कि “सोनू सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं बल्कि उनकी बहन मालविका सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं।”
इसके बाद हमनें सोनू सूद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें सोनू सूद द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। प्राप्त ट्वीट के कैप्शन में लिखा है “मेरी बहन मालविका सूद अपनी राजनीतिक यात्रा पर निकल रही हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके जीवन के इस नए अध्याय में उन्हें फलते-फूलते देखने का इंतजार नहीं कर सकता। गुड लक मालविका! एक अभिनेता और मानवतावादी के रूप में मेरा अपना काम बिना किसी राजनीतिक जुड़ाव या ध्यान भंग के जारी है।”
Read More: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों का फैक्ट चेक
इस तरह हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि ‘अभिनेता सोनू सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं’ यह दावा गलत है। सोनू सूद नहीं बल्कि उनकी बहन मालविका सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। अब भ्रामक दावा शेयर किया जा रहा है।
Direct Contact
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
April 9, 2025
Runjay Kumar
April 1, 2025
Komal Singh
March 6, 2025