Claim
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने अपने I.N.D.I.A गठबंधन दलों की धज्जियां उड़ाई।

Fact
दावे की सत्यता जानने के लिए हमने Invid टूल की मदद से वीडियो के कुछ कीफ्रेम बनाए। इसके बाद एक कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। हमें आम आदमी पार्टी के यूट्यूब चैनल पर 20 नवंबर 2022 को अपलोड किया गया वीडियो मिला। इसमें वायरल वीडियो का हिस्सा 18 मिनट से लेकर 20 मिनट तक के बीच देखा जा सकता है। इस दौरान संजय सिंह ने देश की कई पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाया था।
वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह गुजरात के करंज में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बता दें, 1-5 दिसंबर 2022 में गुजरात में विधानसभा चुनाव आयोजित हुआ था। करंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने चुनाव लड़ा था।
इस तरह स्पष्ट है कि वीडियो लगभग 9 महीने पुराना है, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन की घोषणा बीते जुलाई माह में हुई थी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को हुई एक बैठक के दौरान 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा था।
कुल मिलाकर, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का लगभग 9 महीने पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है।
Result: Missing Context
Our Sources
Youtube Video Uploaded by AAM AADMI Party on November 22, 2022
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in