शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024

होमFact Checkछात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे मौलाना की यह तस्वीर बांग्लादेश की...

छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे मौलाना की यह तस्वीर बांग्लादेश की एक शॉर्ट फिल्म की है

सोशल मीडिया पर चार तस्वीरों का एक कोलार्ज वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में मौलाना को एक छात्रा के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मौलाना छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहा है।

https://twitter.com/AtulRepublic/status/1321130728189427712

वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न को यहां देखा जा सकता है।

नीचे देखा जा सकता है कि इस दावे को ट्विटर पर अलग-अलग यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।

https://twitter.com/Kldpja/status/1321269293212790784

इस दावे को फेसबुक पर भी अलग-अलग यूज़र्स द्वारा शेयर किया गया है।

https://www.facebook.com/AbkiBaarModiRaj/photos/a.2768090729898273/4855245884516070
https://www.facebook.com/pritam.anand.940/posts/3562643327135283
https://www.facebook.com/sanatantatta/photos/2767900463490433

Fact Checking/Verification

छात्रा के साथ मौलाना की वायरल हो रही तस्वीर की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल को शुरू किया। Google Reverse Image Search की मदद से खंगालने पर हमें कोई परिणाम नहीं मिला।

छात्रा के साथ मौलाना की यह तस्वीर बांग्लादेश की एक शॉर्ट फिल्म की है

कुछ अलग-अलग कीवर्ड्स की मदद से खोजने पर हमें एक YouTube वीडियो का लिंक मिला। यह वीडियो BD-TECH NEWS नामक चैनल पर 7 सितंबर, 2019 को अपलोड की गई थी।

इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि यह एक बांग्लादेश की शॉर्ट फिल्म है। यह पूरी वीडियो बांग्ला भाषा में है।

अधिक खोजने पर हमें 11 मार्च, 2019 की एक फेसबुक पोस्ट मिली।

https://www.facebook.com/obakmama/videos/413855232521449

Conclusion

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि यह तस्वीर बांग्लादेश की एक शॉर्ट फिल्म से ली गई है। लोगों को भ्रमित करने के लिए एक साल पुरानी शॉर्ट फिल्म के स्क्रीनशॉट को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।   

Result: Misleading


Our Sources

YouTube https://www.youtube.com/watch?v=Y0MxryEbdpU&feature=youtu.be&fbclid=IwAR1yvMgoZNymMFO3Hvlm9af8PdIvomag12MEPfBad3ZlpJpgGmmjlqsNhvo

Facebook https://www.facebook.com/obakmama/videos/413855232521449   


किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular