Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक संदेश शेयर कर यह दावा किया गया है कि देश में अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक किया गया था, लेकिन CDS बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) की मौत पर कोई राष्ट्रीय शोक नहीं किया गया।
ट्वीट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।
बीते 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस, जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और उनकी पत्नी सहित 13 जवानों की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से सोशल मीडिया पर सेना के विमान दुर्घटना से जुड़े कई दावे वायरल होते रहे हैं। इस घटना से जुड़े कई भ्रामक दावों का न्यूजचेकर द्वारा पहले भी फैक्ट चैक किया जा चुका है, जिसे यहां पढ़ा जा सकता है।
इसी क्रम में, सोशल मीडिया पर अब एक अन्य संदेश वायरल है। दावा किया गया है कि ‘अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु पर 3 दिवसीय राष्ट्रीय शोक किया गया था, लेकिन CDS बिपिन रावत की मौत पर कोई राष्ट्रीय शोक नहीं किया गया।’
वायरल दावे को ट्विटर पर अन्य कई यूजर्स द्वारा भी शेयर किया गया है।
ट्वीट्स का आर्काइव वर्जन यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।
वायरल दावे को फेसबुक पर भी कई यूजर्स द्वारा पोस्ट किया गया है।
फेसबुक पोस्ट्स को यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।
क्या सच में देश में अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु पर 3 दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी? इसका सच जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू की। इसके लिए सबसे पहले शेयर किए गए दावे को कुछ कीवर्ड्स की सहायता से गूगल पर सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से संबंधित कोई नतीजा प्राप्त नहीं हुआ, जिससे यह पता चल पाता कि देश में अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु पर 3 दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी।
शेयर किए गए दावे के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने कुछ कीवर्ड्स की सहायता से दोबारा गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं।
1 मार्च 2018 को अमर उजाला और एबीपी द्वारा प्रकाशित लेख के मुताबिक, 24 फरवरी 2018 को दुबई में बाथटब में डूबने के कारण श्रीदेवी की मौत हो गई थी। मृत्यु के करीब 72 घंटों के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया था। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर शवदाह गृह तक लाया गया था। इसके साथ ही उनके पार्थिव शरीर को पुलिस द्वारा बंदूकों की सलामी दी गई थी। लेख के मुताबिक, श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थी और साल 2013 में मनोरंजन जगत में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया था। अभिनेत्री के निधन की खबर मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने श्रीदेवी को राजकीय सम्मान देने का फैसला किया था।
प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री श्रीदेवी को राजकीय सम्मान दिया गया था। उनकी मौत पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा नहीं की गई थी।
क्या देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) की मौत पर कोई राष्ट्रीय या राजकीय शोक की घोषणा की गई थी? इसके लिए हमने जनरल रावत की मृत्यु से जुड़ी खबर को गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं।
ABP न्यूज़ द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत के मरणोपरांत उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। नवभारत टाइम्स द्वारा प्रकाशित एक लेख के मुताबिक़, उत्तराखण्ड सरकार ने बिपिन रावत के सम्मान में 3 दिन के (9 दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर) राजकीय शोक की घोषणा की थी।
नवभारत टाइम्स द्वारा प्रकाशित उपरोक्त लेख के मुताबिक, मुख्यतः पूर्व और सेवारत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय मंत्री और भारत के मुख्य न्यायाधीश की मृत्यु पर ही राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाती है, लेकिन लिखित रूप से राष्ट्रीय शोक पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। राष्ट्रीय शोक की घोषणा किसके मरणोपरांत की जायेगी यह सरकार पर निर्भर करता है।
इस तरह हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों से यह स्पष्ट हो जाता है कि सोशल मीडिया पर किया गया ‘देश में अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु पर 3 दिवसीय राष्ट्रीय शोक किया गया था, लेकिन तीनों सेनाओं के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) की मौत पर कोई राष्ट्रीय शोक नहीं किया गया’ दावा भ्रामक है। अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा नहीं की गई थी, बल्कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा राजकीय सम्मान दिया गया था। जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में 3 दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया था।
Media Reports:
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
May 20, 2024
Preeti Chauhan
December 8, 2021
Preeti Chauhan
December 9, 2021