सोशल मीडिया पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ। यूजर्स ने दावा किया कि उनकी बेटी ने अनीस नाम के एक मुस्लिम युवक से शादी कर ली है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद टोल टैक्स और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का दावा किया जाने लगा। पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में भी एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जाने लगा कि मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। हालांकि, हमारी जाँच में ये दावे फर्जी साबित हुए। इस सप्ताह कई अन्य खबरों पर सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किए गए फर्जी दावों का फैक्ट चेक इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

क्या ओम बिरला की बेटी ने मुस्लिम व्यक्ति से की शादी?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला की शादी मोहम्मद अनीस से हुई है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या पीएम मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया गया है नामित?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि पीएम मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद बढ़ गए टोल टैक्स और दूध के दाम?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद टोल टैक्स और दूध के दाम बढ़ गए हैं। हमारी जाँच में यह दावा भ्रामक निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

महाराष्ट्र चुनाव में सुप्रिया सुले का बताकर वायरल हुआ ऑडियो एआई जेनरेटेड है
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो शेयर कर दावा किया गया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सुप्रिया सुले बिटकॉइन के जरिए अवैध धन के इस्तेमाल की बात कर रही हैं। हमारी जाँच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

पीएम मोदी की आलोचना करते बाबूलाल मरांडी का छह साल पुराना वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया कि झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना कर रहे हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z